Nitish Kumar JDU President: नीतीश कुमार को चौथी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, आज दोपहर सौंपा जाएगा जीत का प्रमाण-पत्र, पार्टी में जश्न का माहौल

Nitish Kumar Elected JDU President: नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, पार्टी ने दिल्ली में आधिकारिक घोषणा की।

Nitish Kumar JDU President: नीतीश कुमार को चौथी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, आज दोपहर सौंपा जाएगा जीत का प्रमाण-पत्र, पार्टी में जश्न का माहौल

Nitish Kumar Elected JDU President || Image- ANI News File

Modified Date: March 24, 2026 / 12:50 pm IST
Published Date: March 24, 2026 12:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नीतीश कुमार बने JDU अध्यक्ष निर्विरोध
  • चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निर्विरोध चुन लिया गया है। (Nitish Kumar Elected JDU President) पार्टी ने आज मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की है। इस संबंध में दोपहर 2:30 बजे दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

आज सौंपा जाएगा निर्वाचन प्रमाण पत्र

पार्टी के अनुसार, नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद केवल नीतीश कुमार का ही नामांकन शेष रहा। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर और पूर्व राज्यसभा सांसद अनील प्रसाद हेगड़े आज दोपहर 2:30 बजे उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे, जिनमें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार शामिल हैं।

चौथी बार मिली पार्टी की कमान

इससे पहले, पार्टी नेताओं ने सामूहिक रूप से नीतीश कुमार के नाम पर नामांकन दाखिल किया था। पार्टी नेताओं के अनुसार, यह निर्णय संगठन की सहमति से लिया गया है और वे लगातार चौथी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। (Nitish Kumar Elected JDU President) पार्टी के नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार का नेतृत्व संगठन और बिहार के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने स्पष्ट किया कि उनका संबंध पार्टी नेतृत्व से पहले की तरह ही मजबूत है और किसी प्रकार का मतभेद नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:-

महाराष्ट्र सरकार ने वंतारा से तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था, 25 को पहले भेजा जा चुका है: मंत्री

उप्र : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

दैवी शक्तियों के नाम पर और सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में महिलाओं के साथ होने वाला दुर्व्यवहार एक गंभीर मुद्दा : राज

राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज

एसआईआर : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की पूरक मतदाता सूची जारी की

जम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown