Nepal crisis: नेपाल के हालात पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- ये सब कांग्रेस की गलती का नतीजा

Samrat Choudhary On Nepal crisis: मैंने कहा था कि अगर आज नेपाल भारत का हिस्सा होता, तो नेपाल भी समृद्ध होता। अगर पाकिस्तान भारत का हिस्सा होता, तो आज वह भारत के साथ समृद्ध होता।

Nepal crisis: नेपाल के हालात पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- ये सब कांग्रेस की गलती का नतीजा
Modified Date: September 10, 2025 / 07:06 pm IST
Published Date: September 10, 2025 7:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस की गलती की वजह से सब झेलना पड़ रहा: सम्राट चौधरी
  • हम नेपाल के लोकतंत्र के साथ हमेशा मज़बूती के साथ खड़े: सलमान खुर्शीद

पटना: Samrat Choudhary On Nepal crisis, नेपाल के हालात पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, “यह सब कांग्रेस की गलती है। अराजकता इसलिए हो रही है क्योंकि कांग्रेस ने इन देशों को अलग-थलग रखा है। अगर नेपाल आज भारत का हिस्सा होता, तो नेपाल में सुख-शांति होती।”

कांग्रेस की गलती की वजह से सब झेलना पड़ रहा

“लोगों में असंतोष है, लेकिन अराजकता नहीं होनी चाहिए। मैंने कहा था कि अगर आज नेपाल भारत का हिस्सा होता, तो नेपाल भी समृद्ध होता। अगर पाकिस्तान भारत का हिस्सा होता, तो आज वह भारत के साथ समृद्ध होता। मैं स्पष्ट कर रहा हूँ कि यह कांग्रेस की गलती है, जिसकी वजह से हमें यह सब झेलना पड़ रहा है।”

read more: Tata Motors Share Price: शेयर बाजार में टाटा मोटर्स का तूफान, जानिए क्यों दिखे रॉकेट वाले संकेत

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बयान

नेपाल की मौजूदा स्थिति पर दिल्ली में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, “आज कष्ट की घड़ी में उनके साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। हम नेपाल के लोकतंत्र के साथ हमेशा मज़बूती के साथ खड़े रहे हैं और खड़े रहेंगे। नेपाल हमारा मित्र है, हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं इसलिए हम चाहेंगे कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाए।”

read more:  नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के पोते ने कहा, विरोध प्रदर्शनों को ठीक से नियंत्रित नहीं किया जा सका


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com