प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को ‘अनपढ़ अपराधी’ कहा

Ads

प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को ‘अनपढ़ अपराधी’ कहा

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 01:03 AM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 01:03 AM IST

सहरसा (बिहार), 10 सितंबर (भाषा) जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ‘अनपढ़ अपराधी’ करार देते हुए कहा कि उन्हें राज्य का शासन नहीं सौंपा जा सकता।

किशोर ने यह बात उत्तरी बिहार के सहरसा ज़िले में कही, जहां पत्रकारों ने उनका ध्यान चौधरी के हालिया साक्षात्कार की ओर दिलाया।

मुख्यमंत्री ने बांकीपुर के विधायक किशोर के लिए ‘बेचारा’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

चुनाव रणनीतिकार रहे किशोर ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘सम्राट चौधरी का मुझे ‘बेचारा’ कहना सही है, क्योंकि मेरे पास उनके जैसे ‘अनपढ़ अपराधी’ से बिहार को मुक्त कराने के लिए लड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है।’’

भाषा राजकुमार देवेंद्र

देवेंद्र