Politics on Bihar New CM: ‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’.. सम्राट चौधरी बने सीएम तो प्रशांत किशोर ने कसा तंज, भाजपा को लेकर कह दी ये बड़ी बात

'अब गुजरात से चलेगा बिहार'.. सम्राट चौधरी बने सीएम तो प्रशांत किशोर ने कसा तंज, Politics on Bihar New CM: Prashant Kishor Statement

Politics on Bihar New CM: ‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’.. सम्राट चौधरी बने सीएम तो प्रशांत किशोर ने कसा तंज, भाजपा को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Modified Date: April 14, 2026 / 07:45 pm IST
Published Date: April 14, 2026 7:20 pm IST

पटना: Politics on Bihar New CM बिहार में नए मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि अब बिहार ‘‘गुजरात से संचालित होगा।’’ किशोर ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ज्ञान की भूमि बिहार को ‘चाल, चरित्र और चेहरा’ का दावा करने वाली भाजपा की यह पहली सौगात है कि ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया है, जिसका चाल, चरित्र और चेहरा तीनों ही चर्चा का विषय होना चाहिए।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि अब राज्य को बाहरी प्रभाव से संचालित किया जाएगा।

Politics on Bihar New CM किशोर ने कहा, ‘‘यह नयी भाजपा है, जिसने दिखा दिया है कि अब बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा।’’ सम्राट चौधरी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां व्यक्ति नहीं, बल्कि नियंत्रण महत्वपूर्ण होगा। किशोर ने कहा, ‘‘यहां मुख्यमंत्री बने हैं, व्यक्ति की बात नहीं है। उनकी चाबी या नियंत्रण अमित शाह के पास होगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की प्राथमिकता ऐसी स्थिति बनाए रखना है, जिसमें बिहार के युवाओं को कम वेतन पर काम करने के लिए अन्य राज्यों, विशेषकर गुजरात जाना पड़े। किशोर ने कहा कि आने वाले समय में गुजरात के लोग उद्योगों के मालिक होंगे, जबकि बिहार के लोग वहीं मजदूर बने रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में