बिहाार : राजग सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में शामिल होने पटना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
बिहाार : राजग सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में शामिल होने पटना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
पटना, सात मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे, जहां वे राज्य में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री पटना हवाई अड्डे से गांधी मैदान के लिए रवाना हुए, जहां पूर्वाह्न 12 बजकर 15 मिनट पर नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाना है।
सड़क के दोनों ओर बैरिकेड के पीछे खड़े लोगों ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर और नारे लगाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।
इस कार्यक्रम को पार्टी द्वारा एक बड़े उत्सव के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि हिंदी पट्टी के उस एकमात्र राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी है, जहां पिछले महीने जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे तक सत्ता भाजपा की पहुंच से बाहर रही थी।
भाषा कैलाश मनीषा
मनीषा

Facebook


