Railway Accident Video: मां की ममता के आगे हार गई मौत! चलती ट्रेन के बीच फंसी महिलाएं, फिर मां ने ऐसे बचाई चार जिंदगियां, वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश
Railway Accident Video: मां की ममता के आगे हार गई मौत! चलती ट्रेन के बीच फंसी महिलाएं, फिर मां ने ऐसे बचाई चार जिंदगियां, वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे …

Railway Accident Video
- पटोरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसा, मां की हिम्मत से बच्ची सुरक्षित
- तीन महिलाएं घायल, बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है।
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों को भावुक कर रहा है
समस्तीपुर: Railway Accident Video कहते हैं मां अपने बच्चों के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाती है। अपनी बच्चों की ख्वाईश पूरी करने के लिए वो कुछ भी कर सकती है और जब बात सुरक्षा की आती है तो वो अपने बच्चों के लिए हर मुश्किलों का सामना करती है। ऐसा ही भावुक करने वाला मामला बिहार से सामने आया है, जहां मां की ममता के सामने मौत भी हार गई। उसकी हिम्मत और ममता की वजह से आखिरकार बच्चे की जान बच गई।
प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन खड़ी थी
Railway Accident Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन का है। दरअसल, यहां तीन महिला और एक बच्ची ट्रेन पार कर रहे थे। प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन खड़ी थी, तो कई लोग पटरी पार कर रहे थे, इसमें से कुछ लोग जल्दी निकल गए। लेकिन तीन महिलाएं और एक बच्ची फंस गई। तभी अचानक ट्रेन चलने लगी। ट्रेन को आता देख चारों लोग घबराने लगे। कुछ पल के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग भी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इसी बीच महिलाओं ने हिम्मत और समझदारी दिखाते हुए पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच खाली जगह में लेट गए जिससे सभी की जान बच गई। यह नजारा देख हर किसी की सांसें कुछ देर के लिए थम गई।
हालांकि इस हादसे में ममता देवी, जयमाला देवी और सोनाली कुमारी घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर मौजूद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। सभी घायलों को तुरंत पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने हर किसी को झकझोर दिया। कुछ सेकंड की ये घटना बताती है कि मां अपने बच्चों के लिए किस हद तक जा सकती है।
“मां की ममता के आगे मौत भी हार गई…”
बिहार के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन से सामने आए इस बेहद संवेदनशील व तेज़ी से वायरल हुए #viralvídeo वीडियो ने हर किसी को झकझोर दिया। रेलवे लाइन पार करते वक्त अचानक ट्रेन आ गई… लेकिन एक मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने दो मासूम बच्चों को… pic.twitter.com/8kAddZjkIA— TRUE STORY (@TrueStoryUP) May 15, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Smart Registry Model: देशभर के लिए मॉडल बना छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री सिस्टम, केंद्र ने की खुलकर तारीफ, जानिए क्या है खास
- CM Vishnu Deo Sai News: ‘कोई कमी नहीं रहनी चाहिए…’ बस्तर में होने वाला है कुछ बड़ा, गृहमंत्री अमित शाह भी होंगे शामिल, सीएम साय ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
- LSG Defeats CSK IPL 2026: लखनऊ ने चेन्नई के उम्मीदों को किया फीका.. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होकर भी CSK को इतने रनों से रौंदा, देखें पूरा स्कोरकार्ड
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन पर हुई।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Women Trapped Between Moving Trains—Then a Mother Saved Four Lives
बिहार
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm