Bihar Assembly Election Result: तेजस्वी यादव को दो बड़े झटके! अब तक की सबसे बड़ी हार की ओर RJD, खुद की भी सीट बचाने जूझ रहे लालू के बेटे
तेजस्वी यादव को दो बड़े झटके! अब तक की सबसे बड़ी हार की ओर RJD, RJD is heading for its biggest defeat yet, Lalu's son is struggling to save his own seat
पटना: Bihar Assembly Election Result: बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 208 और महागठबंधन 28 सीटों पर आगे है। NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। ये चुनाव आरजेडी के सबसे खराब प्रदर्शनों में से एक साबित होने जा रहा है। खुद तेजस्वी यादव के लिए भी अपनी सीट बचानी मुश्किल हो रही है। तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 16वें राउंड के बाद 9 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं। यहां बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।
Bihar Assembly Election Result: ताजा रुझानों में आरजेडी मात्र 24 से 25 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है, जबकि बिहार का नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए कम से कम 25 विधायकों का होना जरूरी है। बिहार विधानसभा में सदस्यों की संख्या 243 है। इस लिहाज से तेजस्वी यादव की आरजेडी को कम से कम 25 सीटें जीतनी पड़ेगी। तभी उसे नेता प्रतिपक्ष का पद मिल पाएगा। लेकिन आरजेडी अभी मात्र 24- 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। नेता प्रतिपक्ष का पद पाने के लिए ये आरजेडी के लिए खतरे का निशान है। अगर आरजेडी इससे कम हो जाती है तो पार्टी को अपने दम पर नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं मिल पाएगा। आरजेडी नेता और एक्टर खेसारी यादव भी अपने सीट से पिछड़ते दिख रहे हैं। यहां खेसारी यादव 7वें राउंड के बाद लगभग 2600 वोटों से पीछे हैं। दूसरे बड़े आरजेडी नेता ओसामा शहाब चुनाव जीतते हुए नजर आ रहे हैं। 14वें राउंड के बाद वह 18725 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पटना की सीटों का ये है हाल
Bihar Assembly Election Result: मोकामा से जेडीयू के अनंत सिंह लगभग जीत चुके हैं, तो दानापुर से राजद के रीतलाल यादव पीछे हो गए हैं। दोनों बाहुबली प्रत्याशी हैं, जो इस वक्त जेल में हैं। इसके अलावा बाढ़ से बीजेपी आगे है तो बांकीपुर से नितिन नवीन आगे चल रहे हैं। अनुमान है कि रात 8 बजे तक सीटें क्लियर हो जाएंगी और हार-जीत का चेहरा साफ हो जाएगा। काउंटिंग के लिए हर विधानसभा क्षेत्र का अलग हॉल तय किया गया है। हॉल में 14 टेबल लगाई गई हैं, जिनपर 14 ईवीएम की एक साथ गिनती होगी। एक राउंड में 10 से 15 मिनट का समय लगेगा।
यह भी पढ़ें
- बिहार चुनाव में NDA ऐतिहासिक जीत की ओर… छत्तीसगढ़ में कैबिनेट बैठक से पहले मनाया गया जश्न, सीएम ने मंत्रियों को मिठाई खिलाकर दी बधाई, देखें वीडियो
- इस जगह से मिली भाजपा को ऐतिहासिक जीत, BJP उम्मीदवार ने पूर्व शिक्षा मंत्री को हराया, देवयानी राणा 24 हजार से ज़्यादा वोटों से विजयी
- फिल्टर प्लांट में तैरती मिली सड़ी-गली लाश! तीन दिन तक इस इलाके के हजारों लोग पीते रहे दूषित पानी, नगर निगम की लापरवाही जानकर लोगों की नींद उड़ गई

Facebook


