Rohtas News: आधी रात को कांग्रेस विधायक के घर पुलिस का छापा, गांव में मच गया हड़कंप, पत्नी ने लगाया बेडरूम तक घुसने का आरोप

Rohtas News: आधी रात को कांग्रेस विधायक के घर पुलिस का छापा, गांव में मच गया हड़कंप, पत्नी ने लगाया बेडरूम तक घुसने का आरोप

Rohtas News: आधी रात को कांग्रेस विधायक के घर पुलिस का छापा, गांव में मच गया हड़कंप, पत्नी ने लगाया बेडरूम तक घुसने का आरोप

Rohtas News/Image Source: IBC24

Modified Date: November 2, 2025 / 11:25 pm IST
Published Date: November 2, 2025 11:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रोहतास में पुलिस की अचानक छापेमारी,
  • विधायक के घर पहुंचे भारी पुलिस बल,
  • पत्नी ने उठाए गंभीर आरोप,

रोहतास: Rohtas News:  बिहार के रोहतास जिले में करगहर से कांग्रेस विधायक और मौजूदा प्रत्याशी संतोष मिश्रा के घर शनिवार आधी रात को पुलिस ने अचानक छापा मारा। यह कार्रवाई कथित तौर पर सासाराम में हुई एक फायरिंग की घटना के संबंध में की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पटवाडीह गांव में संदिग्धों की तलाश शुरू की और इसी दौरान विधायक के आवास तक पहुंच गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

विधायक संतोष मिश्रा की पत्नी ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना किसी सूचना के उनके घर के कमरों में घुस गई यहां तक कि उनके बेडरूम तक भी पहुंच गई। उन्होंने इसे निजता का उल्लंघन बताया और कहा कि एक चुने हुए प्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी उचित नहीं है। पुलिस ने बताया कि यह छापामारी सासाराम में आपसी रंजिश में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ी है।

Rohtas News:  हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि विधायक के आवास पर पुलिस ने किस विशेष सूचना या साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की। विधायक के अनुसार आधी रात को भारी संख्या में पुलिस बल उनके घर पहुंचे जिससे गांव में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान विधायक खुद भी अपने घर पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।