Indore News: पत्नी ने वीडियो बनाकर भेजा कमिश्नर को, एक झटके में खुल गया पति के काले कारनामों का राज, और फिर…
Indore News: इंदौर में पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। पत्नी ने पति के कारनामे का वीडियो बनाकर कमिश्नर को भेज दिया।
Indore News/Image Credit: IBC24.in
- इंदौर में एक पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।
- पत्नी ने पति के कारनामे का वीडियो बनाकर कमिश्नर को भेज दिया।
- पत्नी ने पत्नी पर अवैध नशे का कारोबार करने का आरोप लगाया।
Indore News: इंदौर: आमतौर पर पत्नियां अपने पति के कामों को छुपाने के लिए जानी जाती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने पति के काले कारनामों की पोल पट्टी खोल दी। दरअसल, पूरा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस कमिश्नर (Indore News) से शिकायत की। इतना ही नहीं पत्नी ने पति के काले कारनामे का वीडियो बनाकर पुलिस कमिश्नर को भेज दिया। सबूत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई भी की है, लेकिन आरोपी फरार हो गया है।
क्या है पूरा मामला?
Indore News: मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के महालक्ष्मी नगर में पान दूकान चलाने वाले युवक की पत्नी ने उस पर अवैध नशे का कारोबार करने का आरोप लगाया। महिला ने वीडियो बनाकर पुलिस कमिश्नर को भेजा और अपने पति के काले कारनामों के बारे में बताया। महिला ने बताया कि, उसका पाती महालक्ष्मी नगर में पान दूकान (Indore News) चलता है और वहीं से कॉलेज और हॉस्टल के स्टूडेंट्स को नशीले पदार्थ सप्लाई करता है।
फरार है आरोपी
Indore News: महिला की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने पुलिस टीम को कार्रवाई (Indore News) करने के निर्देश दिए। कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस की टीम ने आरोपी के घर और दूकान में छापा मारकर जांच की। जांच के दौरान पुलिस की टीम को आरोपी के घर से गांजा और स्मैक मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं आरोपी को जैसे ही पुलिस के आने की भनक लगी तो वो फरार हो गया। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Karnataka Political Crisis News Today: सिद्धारमैया की कुर्सी पर संकट, डीके शिवकुमार के समर्थन में 90 विधायक, कहा- होकर रहेगा नेतृत्व परिवर्तन
- Bhopal Kinnar Jihad News: ‘नवरात्रि व्रत तुड़वाए, गोमांस खिलाया..’, लव जिहाद के बाद अब किन्नर जिहाद! अब धर्म परिवर्तन के आरोप पर सुरैया किन्नर ने कह दी ये बड़ी बात
- Bhopal School Girl Rape: तीन लग्जरी कारों में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी! गाड़ी में ही बनाया रेप का वीडियो, फिर दोस्तों को भेजकर किया ये काम, जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश

Facebook


