सभी नगर निकायों में पिछले वर्षों से सबक लेकर जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करें : मिश्रा

सभी नगर निकायों में पिछले वर्षों से सबक लेकर जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करें : मिश्रा

सभी नगर निकायों में पिछले वर्षों से सबक लेकर जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करें :  मिश्रा
Modified Date: May 14, 2026 / 11:34 pm IST
Published Date: May 14, 2026 11:34 pm IST

पटना, 14 मई (भाषा) बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले वर्षों में मॉनसून के दौरान नगर निकाय क्षेत्रों में उत्पन्न जलजमाव की समस्याओं से सबक लेते हुए राज्यभर में जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ किया जाए।

मिश्रा ने कहा कि मॉनसून एवं अत्यधिक वर्षा के दौरान उत्पन्न जलजमाव तथा जल निकासी संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विभाग ने इस वर्ष मॉनसून पूर्व तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

विभाग के एक बयान के अनुसार मंत्री ने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने, निर्माणाधीन ‘ड्रेनेज’ कार्यों के कारण संभावित अवरोधों को रोकने तथा जलजमाव की स्थिति से तत्काल निपटने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉनसून के दौरान उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का समग्र आकलन करते हुए समस्याओं की समय रहते प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री ने नगर निकाय क्षेत्रों में स्थापित ड्रेनेज सिस्टम को पूरी क्षमता के साथ संचालित रखने, आवश्यकता पड़ने पर उच्च क्षमता वाले पंपों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जलजमाव की स्थिति में त्वरित निकासी के लिए सभी संसाधनों को तैयार रखने पर बल दिया।

मिश्रा ने कहा कि मॉनसून अवधि में संक्रामक रोगों और मच्छरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, तकनीकी ‘मालाथियॉन’ की ‘फॉगिंग’ तथा ‘लार्वीसाइडल’ के उपयोग को सुनिश्चित किया जाए।

भाषा कैलाश

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में