Bihar Govt Formation: बिहार में अब इस पद के लिए तनातनी! BJP और JDU के बीच फंसा दांव, दोनों ही पार्टी नहीं चाहते छोड़ना

बिहार में अब इस पद के लिए तनातनी! BJP और JDU के बीच फंसा दांव, Tension now simmers for this position in Bihar! A stake is locked between the BJP and JDU

Bihar Govt Formation: बिहार में अब इस पद के लिए तनातनी! BJP और JDU के बीच फंसा दांव, दोनों ही पार्टी नहीं चाहते छोड़ना
Modified Date: November 19, 2025 / 12:07 am IST
Published Date: November 18, 2025 5:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BJP–JDU के बीच स्पीकर पद को लेकर सबसे बड़ा विवाद, दोनों दल छोड़ने को तैयार नहीं।
  • अमित शाह 19 नवंबर को पटना में नीतीश कुमार से करेंगे मुलाकात, सरकार गठन पर अहम चर्चा।
  • नई कैबिनेट में श्रेयसी सिंह, त्रिविक्रम सिंह और संतोष मांझी को मिल सकती है मंत्री पद की जिम्मेदारी।

पटना। Bihar Govt Formation: बिहार में नई सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है, जहां जदयू और बीजेपी के बीच सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने की कोशिशें जारी हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी स्पीकर और डिप्टी स्पीकर दोनों पदों पर दावा कर रही है, लेकिन जदयू स्पीकर का पद देने को तैयार नहीं है। जदयू की आशंका है कि भविष्य में किसी भी तरह की राजनीतिक हलचल या तोड़फोड़ की स्थिति में यह पद उसके लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

बता दें कि सरकार गठन में तेजी लाने के लिए बीजेपी ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और साध्वी निरंजन ज्योति को बिहार में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 नवंबर को पटना पहुंच रहे हैं, जहां वे सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर सरकार गठन को लेकर अहम चर्चा करेंगे। इन सबके बीच खबर यह भी है कि बीजेपी विधायक प्रेम कुमार को विधानसभा का स्पीकर बनाया जा सकता है। मंगलवार को वे विजय सिन्हा से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे।

श्रेयसी सिंह को मिल सकती है जिम्मेदारी

Bihar Govt Formation: नीतीश की नई कैबिनेट में राजपूत जाति को साधने के लिए जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह और औरंगाबाद से चुनाव जीतने वाले त्रिविक्रम सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी लगातार दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं। जहां तक बात सहयोगी दलों की है तो केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी बिहार के NDA सरकार में फिर से मंत्री बनेंगे। जबकि, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनकी पत्नी स्नेहलता मंत्री बन सकती हैं। वो पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं।

भारी बहुमत से NDA की वापसी

243 सीटों वाली विधानसभा में NDA ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है। BJP 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि जेडीयू ने 85 सीटें जीतीं। इसके अलावा, लोजपा (रामविलास) को 19, हम सेक्यूलर को 5 और RLMP को 4 सीटें मिली हैं। चुनाव नतीजों के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने औपचारिक रूप से निर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंप दी है, जिससे नई सरकार का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।