बिहार के कटिहार में आपस में टकराए तीन वाहन, सात लोगों की मौत

Ads

बिहार के कटिहार में आपस में टकराए तीन वाहन, सात लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 08:07 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 08:07 PM IST

कटिहार (बिहार), 11 अप्रैल (भाषा) बिहार के कटिहार जिले में शनिवार शाम बस, ट्रक और पिकअप वैन की आपस में हुई टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 31 पर दुर्घटना हुई।

घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

एसपी ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

भाषा

यासिर पवनेश

पवनेश