Ketan Agrawal Murder Case Updates || Image- IBC24 News Archive
पुणे: महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। (Ketan Agrawal Murder Case Updates) पुलिस के मुताबिक आरोपी सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी ने हत्या से पहले कई जगहों का जायजा लिया था। दोनों का मकसद था कि, वारदात को दुर्घटना का रूप दिया जा सके।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने लोणावला के टाइगर प्वाइंट, विसापुर किला और कई जगहों का जायजा लिया था। उन्होंने अलग-अलग जगहों की तस्वीरें भी साझा किया और यह आकलन किया कि किस स्थान पर घटना को हादसा दिखाना आसान होगा और सबूत भी कम बचेंगे। आखिरकार उन्होंने लोहागढ़ किले को वारदात के लिए चुना।
पुलिस का दावा है कि शुरुआत में दोनों आरोपी केतन अग्रवाल को एक फर्जी दुर्घटना में घायल करना चाहते थे, ताकि उनकी बाली यात्रा टल जाए। लेकिन बाद में उन्हें आशंका हुई कि यदि केतन बच गया तो वह पूरी साजिश का खुलासा कर सकता है। इसके बाद हत्या की योजना बनाई गई। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने इंटरनेट पर अलग-अलग तरीके खोजे, अपराध से जुड़ी एक फिल्म देखी और इस बात पर चर्चा की कि हत्या को दुर्घटना जैसा कैसे दिखाया जाए। इसके बाद केतन को खाई में धक्का देने की योजना बनाई गई।
पुलिस के अनुसार, सिया गोयल 14 जून को केतन के साथ लोहागढ़ किले गई थी और वहीं पहली बार हत्या की कोशिश की गई, लेकिन वह सफल नहीं हुई। इसके बाद चेतन चौधरी भी कथित साजिश में शामिल हुआ। (Ketan Agrawal Murder Case Updates) पुलिस का आरोप है कि 18 जून को दोनों ने मिलकर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले की खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस ने फिलहाल इस मामले में सुपारी किलिंग की आशंका से इनकार किया है। जांच एजेंसी का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी केतन को अपने रिश्ते में बाधा मानते थे और इसी वजह से उसकी हत्या की साजिश रची गई। फिलहाल सिया गोयल और चेतन बाबूलाल चौधरी न्यायिक हिरासत में यरवडा सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
किसान महापंचायत: शंभू बॉर्डर सील किए जाने के बीच दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को रोका गया
अयोध्या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक के लिए पहुंचने लगे सदस्य
संभल के शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई 25 अगस्त तक टली
रायलसीमा में 20,884 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लागू कर रही है सरकार : नायडू
रिची मेहता की ‘फूलन’ टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी