मुख्यमंत्री से स्कूली पाठ्यक्रम में योग शामिल करने का आग्रह किया: बिहार के मंत्री निशांत कुमार

मुख्यमंत्री से स्कूली पाठ्यक्रम में योग शामिल करने का आग्रह किया: बिहार के मंत्री निशांत कुमार

मुख्यमंत्री से स्कूली पाठ्यक्रम में योग शामिल करने का आग्रह किया: बिहार के मंत्री निशांत कुमार
Modified Date: June 21, 2026 / 12:32 pm IST
Published Date: June 21, 2026 12:32 pm IST

(तस्वीर के साथ जारी)

पटना, 21 जून (भाषा) बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने रविवार को कहा कि उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष प्रस्ताव रखा है।

कुमार ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के पास योग सत्र में भाग लेने या न लेने का विकल्प होगा और इसके लिए उपस्थिति संबंधी कोई नियम नहीं होगा।

कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित एक योग सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से स्कूली पाठ्यक्रम में योग को वैकल्पिक रूप से शामिल करने का आग्रह किया है।’’

पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित योग शिविर में निशांत कुमार के अलावा मुख्यमंत्री चौधरी, राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, विधायक मंगल पांडेय, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार समेत कई लोगों ने भाग लिया।

भाषा

सिम्मी अमित

अमित


लेखक के बारे में