CM Yogi Yoga Day: योगमय हुआ उत्तर प्रदेश, सीएम योगी आदित्यनाथ ने झांसी किले की प्राचीर पर किया योग, कहा- योग से बनेगा स्वस्थ और विकसित भारत
CM Yogi Yoga Day: योगमय हुआ उत्तर प्रदेश, सीएम योगी आदित्यनाथ ने झांसी किले की प्राचीर पर किया योग, कहा- योग से बनेगा स्वस्थ और विकसित भारत
CM Yogi Yoga Day | Photo Credit: AI
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक स्थल पर योग किया
- स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग
- पीएम मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान
झाँसी: CM Yogi Yoga Day 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर पूरा उत्तर प्रदेश योगमय हो गया है। प्रदेश के सभी जिलों में जगह-जगह योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ भी झांसी में योग किए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को प्रदेश भर में मंत्रियों, नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में आमजन ने भी योगाभ्यास किया।
CM Yogi Yoga Day अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ थीम के तहत किले की प्राचीर पर सजे योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगासन किया। योग दिवस के इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘पीएम मोदी के प्रयासों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारत की परंपराओं और विरासत को वैश्विक मान्यता दी है। हम सभी के लिए एक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है, जिससे 140 करोड़ भारतीयों को दुनिया में गर्व के साथ आगे बढ़ने और विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में सक्षम बनाया गया है।”
उन्होंने कहा, “आपने देखा होगा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इन आयोजनों को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री खुद हर साल अलग-अलग राज्यों का दौरा करते हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी के इस ऐतिहासिक मैदान में इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होने का अवसर मिला है।”
योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए दुनिया भर में हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। पीएम मोदी ने रविवार को कोलकाता के रेड रोड पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह का नेतृत्व किया।
न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्
हम सब आभारी हैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के, जिन्होंने भारत की परंपरा को, विरासत को वैश्विक मान्यता दिलाकर भारत वासियों को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज झांसी में… pic.twitter.com/aXQZ0MZ2XP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- PM Modi Yoga Day Kolkata: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता से PM मोदी का संदेश, कहा, ‘योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार’.. ऑनलाइन जुड़े 30 लाख लोगों ने किया योगासन
- Vaibhav Suryavanshi Today Batting Video: वैभव सूर्यवंशी ने किया ऐसा धमाका कि दुनिया देखकर है दंग.. महज इतने गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक.. IPL की पारियां भी इसके आगे कुछ नहीं, देखें
- Ayodhya Ram Mandir Donation Scam SIT Report : सोमवार को आएगी राम मंदिर घोटाले की 70 पन्नों की ‘सीक्रेट’ SIT रिपोर्ट! चंपत राय और अनिल मिश्र समेत 3 दिग्गजों की गिरफ्तारी की तैयारी?

Facebook


