Mukesh Chandrakar Murder: ‘बस्तर जंक्शन’ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या?.. सेप्टिक टैंक के भीतर मिली लाश, पढ़ें पूरी आशंका..
बस्तर पुलिस इस मामले में विस्तार से खुलासा कर सकती है। फ़िलहाल उसकी लाश को बाहर निकाला जा रहा है।
Mukesh Chandrakar Bastar Junction
Bastar Junction Mukesh Chandrakar Murder : बीजापुर। बस्तर के मशहूर युट्यूबर, पत्रकार और 'बस्तर जंक्शन' नाम के यूट्यूब चैनल के एडमिन मुकेश चंद्राकर की हत्या कर उसकी लाश सेप्टिक टैंक में छिपाई गई थी। इसका खुलासा आज हुआ है। मुकेश चंद्राकर नए साल यानी एक जनवरी से लापता था। इसकी शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी। इस शिकायत के बाद मुकेश चंद्राकर कोई लगातार खोजबीन की जा रही थी।
Bastar Junction Mukesh Chandrakar Murder : आज पुलिस को इससे जुड़े कुछ अहम् सुराग हाथ लगे। जिसके बाद उन्होंने बीजापुर में एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक के खुदाई कराई, जहां मुकेश चंद्राकर की लाश पाई गई। आशंका जताई जा रही है कि सड़क निर्माण भ्रष्टाचार को लेकर ठेकेदार से विवाद के बाद मुकेश चंद्राकर लापता था और इसी विवाद में उसकी ह्त्या भी कराई गई है। बहरहाल बस्तर पुलिस इस मामले में विस्तार से खुलासा कर सकती है। फ़िलहाल उसकी लाश को बाहर निकाला जा रहा है।
कौन है मुकेश चंद्राकर?
Mukesh Chandrakar Bastar Junction : बस्तर और नक्सलवाद से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करने वाला मुकेश चंद्राकर बस्तर चैनल नाम का यूट्यूब चैनल का मालिक है। वह अक्सर नक्सलियों के बीच उनकी बैठकें और जन अदालतों की रिपोर्टिंग करते हुए वीडियों यूट्यूब में अपलोड करता रहा है। 'बस्तर जंक्शन' नाम का उसका यूट्यूब चैनल लोगों के बीच काफी मशहूर है। मुकेश चंद्राकर दावा करता रहा है कि वह इस चैनल के माध्यम से बस्तर और बस्तर के लोगों की हकीकत सामने रखता है। इसके अलावा मुकेश चंद्राकर की भूमिका तब भी सामने आई थी जब उन्होंने नक्सलियों के चंगुल से जवान को छुड़ाया था।
लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर का मिला शव ... || आगे देखिए दूसरी बड़ी खबरें #CGNews | #Chhattisgarh | #Bijapur | @DistrictBijapur | @CG_Police https://t.co/dv1evN9C8k
— IBC24 News (@IBC24News) January 3, 2025
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bastar Junction Mukesh Chandrakar Murder, dead body found in septic tank
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm