Bijapur Naxal Operation News: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सल ऑपरेशन! 4 दिन में 214 ठिकाने और बंकर ध्वस्त, लाल आतंक के नेटवर्क पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
Bijapur Naxal Operation News: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सल ऑपरेशन! 4 दिन में 214 ठिकाने और बंकर ध्वस्त, लाल आतंक के नेटवर्क पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Bijapur Naxal Operation News
- नक्सल ऑपरेशन को लेकर जवानों की कार्रवाई जारी
- 4 दिनों में 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को किया ध्वस्त
- 450 IED, 818 BGL शेल, 899 बंडल कोडेक्स बरामद की
बीजापुर: Bijapur Naxal Operation News: बीजापुर जिले में नक्सल ऑपरेशन को लेकर सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले चार दिनों में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त कर दिया है। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
4 दिन में 214 ठिकाने और बंकर ध्वस्त (Chhattisgarh Anti Naxal Action)
Bijapur Naxal Operation News: कार्रवाई में 450 IED, 818 BGL शेल, 899 बंडल कोडेक्स, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। इसके अलावा करीब 12,000 किलो खाद्य सामग्री भी सुरक्षा बलों के हाथ लगी है जिसका इस्तेमाल नक्सली लंबे समय तक जंगलों में ठहरने के लिए करते थे। पुलिस के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ व्यापक सर्चिंग अभियान जारी है। बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर ऑपरेशन को और तेज किया गया है। एसपी ने बताया कि सुरक्षा बलों का अभियान मजबूती के साथ चल रहा है और कर्रेगुट्टा क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
डेडलाइन से पहले बड़ा नक्सल ऑपरेशन (Chhattisgarh Naxal Operation)
Bijapur Naxal Operation News: बता दें कि नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मार्च 2026 की समयसीमा के बीच चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान चार शीर्ष कमांडर सहित लगभग 300 नक्सली सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की शीर्ष चार केंद्रीय समिति (सीसी) के सदस्यों में मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, देवजी उर्फ कुंभा दादा उर्फ चेतन, राममन्ना उर्फ गणपति उर्फ लक्ष्मण राव और मल्लाह राजा रेड्डी उर्फ सागर शामिल हैं। देवजी और उसके सहयोगी केसा सोढ़ी के इलाके में मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर एक सघन अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रेड्डी को छोड़कर बाकी सभी शीर्ष कमांडर इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। रेड्डी के बारे में कहा जाता है कि वह ओडिशा में छिपा हुआ है। सुरक्षाबलों को इन चार शीर्ष कमांडर समेत करीब 300 नक्सलियों की तलाश है। अधिकारियों ने कहा कि या तो वे आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा मार्च 2026 की समयसीमा तक नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए सघन अभियानों के दौरान सुरक्षाबल उन्हें खत्म कर देंगे।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सुरक्षा बलों ने चार दिनों में 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त किया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bijapur Naxal Operation News
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm