BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bijapur Naxali Encounter: लाल आतंक पर एक और बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में मारा गया खूंखार नक्सली, कुछ देर में माओवादियों का बड़ा सरेंडर

Bijapur Naxali Encounter: सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं खबर यह भी आ रही है कि, आज 20 से ज्यादा नक्सली आज सरेंडर करेंगे।

surrender news

surrender news

muskan mishra
Published: 05 Feb 2026 | 12:02 pmModified: 05 Feb 2026 | 12:02 pm
HIGHLIGHTS
  1. पेद्दागेलूर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
  2. सुरक्षाबलों ने नक्सली का शव किए बरामद
  3. एक AK-47 हथियार भी मौके से बरामद

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ जारी है। खबर आ रही है कि सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं खबर यह भी आ रही है कि, आज 20 से ज्यादा नक्सली आज सरेंडर करेंगे।

पेद्दागेलूर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से नक्सली का शव बरामद कर लिया है, वहीं एक AK-47 राइफल और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई इलाके में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान की गई, जब सर्चिंग टीम पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नक्सली ढेर हो गया, जबकि सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन फिलहाल आसपास के जंगलों में जारी है ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी से इनकार किया जा सके।

आज नक्सली ऑफिस में 20 नक्सली करेंगे सरेंडर

इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि, आज बीजापुर में 20 से ज्यादा नक्सली सरेंडर करने वाले हैं। ये नक्सली दोपहर 12 बजे ए,पी ऑफिस के सामने सरेंडर करेंगे। देखा जा रहा है कि, नक्सलियों के सामूहिक सरेंडर से खेमे को बहुत बड़ा झटका लग सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, इस एनकाउंटर में लंबे समय से इलाके में सक्रिय नक्सली कमांडर और शीर्ष नेता उधम सिंह के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में अब तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। मुख्यालय से पुलिस के आला अफसरों की तरफ से लगातार नजर रखी जा रही है।

नक्सली रमन्ना का स्मारक ध्वस्त

 वहीं, नक्सलियों पर लगातार सरकार एक्शन ले रही है हाल ही में, बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी प्रतीकात्मक सफलता मिली है। सुकमा जिले के गोगुंडा पहाड़ पर जवानों ने कार्रवाई करते हुए खूंखार नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी (CC) मेंबर रमन्ना के 20 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया है।

इस कार्रवाई पर चर्चा करते हुए 4वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट विदेखो किए ने बताया कि, "गोगुंडा का यह इलाका लंबे समय से नक्सलियों के नियंत्रण में था और सुरक्षा बलों के लिए एक कटा हुआ क्षेत्र था। लेकिन 74वीं बटालियन ने 20 नवंबर, 2025 को एक अग्रिम परिचालन बेस स्थापित किया है। (Naxal Leader Encounter Video) अब बिजली और पानी की आपूर्ति को सुगम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल भवन और हेलीपैड भी लगभग तैयार हैं। आज, बटालियन ने एक संयुक्त अभियान में माओवादी सीसी सदस्य रमन्ना के स्मारक को ध्वस्त कर दिया। इससे आने वाली पीढ़ी के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।"

इन्हें भी पढ़ें :-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Another major blow to the Red Terror, a dreaded Naxalite killed in the encounter, a major surrender by Maoists shortly after.

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm