Mukesh Chandrakar Murder Case: पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारों का 21 जनवरी तक ज्यूडिशियल रिमांड.. सुरेश समेत सभी 4 आरोपी भेजे गए जेल..
राज्य सरकार ने इस गंभीर मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने इस मामले में न्याय का आश्वासन दिया …
Mukesh Chandrakar Murder Case Latest Updates
Mukesh Chandrakar Murder Case Latest Updates: बीजापुर: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के मामले में आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी।
3 जनवरी को मिला था शव
पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव 3 जनवरी को उनके घर के नए बने सैप्टिक टैंक से बरामद किया गया था। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि हत्या अत्यंत बेरहमी से की गई थी। धारदार हथियार से वार कर उनकी जान ली गई थी और शव को छिपाने के लिए सैप्टिक टैंक में डाल दिया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि मुकेश चंद्राकर ने सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया था। इससे नाराज होकर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उसके सहयोगियों ने हत्या की साजिश रची।
मुख्य आरोपी और सहआरोपी गिरफ्तार
Mukesh Chandrakar Murder Case Latest Updates: सिविल ठेकेदार सुरेश चंद्राकर इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसके साथ ही उसके दो भाइयों और एक मुंशी को भी सहआरोपी बनाया गया है। मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को दो दिन पहले हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। दूसरी तरफ पत्रकार की हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ समेत देशभर के पत्रकारों और आम लोगों में आक्रोश है। सभीआरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
Read Also: MP News : बीजेपी पूर्व विधायक के घर पर IT का छापा.. जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को लिया आड़े हाथ, लगाए ऐसे आरोप
एसआईटी कर रही है जांच
राज्य सरकार ने इस गंभीर मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने इस मामले में न्याय का आश्वासन दिया है। यह हत्याकांड न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि इसे लोकतंत्र के स्तंभ पर गहरी चोट के रूप में देखा जा रहा है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Mukesh Chandrakar Murder Case Latest Updates, All four accused sent on judicial remand for 13 days
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm