CG Naxalites Press Note: नेशनल पार्क मुठभेड़ पर माओवादियों का प्रेस नोट.. ढेर 31 में से 21 को बताया अपना साथी, आप भी पढ़ें..
नक्सलियों ने बताया है कि इनके अलावा दूसरे मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं की जा सकी है। दो पन्नो का यह नोट दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता …
Naxalites released press note
- नेशनल पार्क मुठभेड़: नक्सलियों का प्रेस नोट, 31 में से 21 को बताया साथी
- मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का दावा, जारी किया दो पन्नों का प्रेस नोट
- सरकार पर नक्सलियों के गंभीर आरोप, 21 साथियों के नामों का किया खुलासा
Naxalites released press note on National Park encounter: जगदलपुर: इसी महीने के 9 फरवरी को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। पुलिस ने इनमें से 28 नक्सलियों की पहचान कर ली है, जिन पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 10 लाख रुपये का इनाम था। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से लूटे गए कई हथियार भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर, डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया था कि, मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 11 महिलाएं और 17 पुरुष थे। मारे गए 28 नक्सलियों के शवों को विधिवत रूप से उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
Naxalites released press note on National Park encounter : बहरहाल इस पूरे मुठभेड़ के बाद अब नक्सल संगठन की तरफ से दो पन्नो का प्रेसनोट जारी किया गया है। नक्सलियों ने हमेशा की तरह इस बार भी केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए है। नक्सलियों ने मारे गए 31 मे से 21 नक्सलियों को अपना साथी बताया है और उनके नामों का भी जिक्र किया है।
नक्सलियों ने बताया है कि इनके अलावा दूसरे मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं की जा सकी है। दो पन्नो का यह नोट दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता की तरफ से जारी किया गया है। हालाँकि इस नोट के वास्तविकता की पुष्टि IBC24 की तरफ से नहीं किया गया है।


9 नक्सली गिरफ्तार
इस मामले में अलग छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ग्रामीण और सरपंच की हत्या के मामले में 9 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। हथियारबंद नक्सलियों ने इसी महीने 4 और 6 फरवरी को अरनपुर इलाके में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
गौरतलब है कि, 4 फरवरी को नक्सलियों ने ककाडी गांव के हडमा हेमला की हत्या की थी। इसके बाद 6 फरवरी को नक्सलियों ने अरनपुर के पूर्व सरपंच जोगाराम बारसा की हत्या की थी। जोगा की हत्या के दौरान घर में मौजूद अन्य सदस्यों ने हमलावरों की पहचान की थी। मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी माओवादियों की तलाश में जुटी हुई थी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुठभेड़ में कुल 31 नक्सली मारे गए।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Naxalites released press note on National Park encounter, Serious allegations leveled against police and government
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm