BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Bijapur Naxalites Encounter: बीजापुर में मुठभेड़ में ढेर हुए दो कुख्यात माओवादी कैडर, दोनों के शव और हथियार बरामद

Two Maoist cadres killed Bijapur encounter: मारे गए माओवादियों की पहचान ACM प्रदीप उर्फ जोगा (इनामी ₹5 लाख) और PM भीमा वेको (इनामी ₹2 लाख) के रूप में हुई है। …

Bijapur Naxalites Encounter, image source : ibc24

Bijapur Naxalites Encounter, image source : ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 29 Jan 2026 | 9:32 pmModified: 29 Jan 2026 | 9:43 pm
HIGHLIGHTS
  1. माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग
  2. दो वर्दीधारी माओवादियों के शव मिले
  3. दोनों पामेड़ एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य

Bijapur News: बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र अंतर्गत थाना पामेड़ के कावरगट्टा–गुंडराजगुडे़म जंगल पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात माओवादी कैडर मारे गए। Two Maoist cadres killed, मुठभेड़ स्थल से उनके शव बरामद किए गए हैं। (Bijapur Naxalites Encounter) मारे गए माओवादियों की पहचान ACM प्रदीप उर्फ जोगा (इनामी ₹5 लाख) और PM भीमा वेको (इनामी ₹2 लाख) के रूप में हुई है। दोनों पामेड़ एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य थे।

माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि माओवादियों की उपस्थिति की विशिष्ट आसूचना के आधार पर 28 जनवरी की संध्या को DRG, बस्तर फाइटर्स एवं CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। (Bijapur Naxalites Encounter)  29 जनवरी की सुबह लगभग 7 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग होती रही।

दो वर्दीधारी माओवादियों के शव मिले

फायरिंग थमने के बाद सर्च के दौरान दो वर्दीधारी माओवादियों के शव मिले। मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 रायफल, एक 9 एमएम पिस्टल, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। (Bijapur Naxalites Encounter)  बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि मारे गए दोनों माओवादी कई हिंसक घटनाओं में संलिप्त थे, जिनमें कावरगट्टा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच भीमा मड़कम की हत्या भी शामिल है। क्षेत्र में अतिरिक्त बलों के साथ सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

कल्पर और मोदेमरका से 9 नग आईईडी बरामद

वहीं आज कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने बड़ी साजिश रची थी लेकिन जवानों की सतर्कता से नक्सलियों ने नापाक मंसूबे नाकाम हो गए है। जवानों ने कल्पर और मोदेमरका से 9 नग आईईडी बरामद की है। जिसे जवानों ने मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में फटाखे, इलेक्ट्रिक वायर समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। मामला छोटे बेतिया थाना क्षेत्र का है।

नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त पर रवाना हुई थी, इसी दौरान मोदेमरका के नदी के किनारे नक्सलियों के द्वारा आईईडी प्लांट किए जाने की सूचना पर जवानों ने सावधानी से सर्च ऑपरेशन चलाया और मौके से 3 नग आईईडी बरामद की, जिसे मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया। इसके बाद सर्चिंग के दौरान कल्पर के जंगलों में भी जवानों ने 5- 5 किलो की 6 नग आईईडी बरामद की है, जिसे भी निष्क्रिय कर दिया गया है।

कल्पर के जंगलों में ही 2024 में जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया

विदित हो कि कल्पर के जंगलों में ही 2024 में जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। जिले में लगातार जारी नक्सल विरोधी अभियान से नक्सलियों का भारी नुकसान उठाना पड़ा है, नक्सलियों के अधिकाशं बड़े लीडर या तो मारे जा चुके है या सरेंडर कर चुके है, पुलिस के अनुसार इलाके में 20 से 25 नक्सलियों की एक टीम मौजूद है, जिनकी तलाश में लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे है, घटती साख से बौखलाए नक्सली जवानों को निशाना बनाने आईईडी का सहारा ले रहे है, लेकिन जवानों की सतर्कता के आगे नक्सली नाकाम साबित हुए है।

ये भी पढ़ें

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Two notorious Maoist cadres killed in encounter in Bijapur, bodies and weapons recovered

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm