Palakkad Women Namaz Kerala: भरी दोपहर बीच सड़क पर नमाज़ पढ़ने बैठी महिला, रुका ट्रैफिक और मच गया हड़कंप, वजह जानकर पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

केरल के पलक्कड़ में एक महिला द्वारा भरी दोपहर सड़क के बीच नमाज़ पढ़ने का मामला सामने आया है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक रुक गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पारिवारिक संपत्ति विवाद की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहती थी।

Palakkad Women Namaz Kerala: भरी दोपहर बीच सड़क पर नमाज़ पढ़ने बैठी महिला, रुका ट्रैफिक और मच गया हड़कंप, वजह जानकर पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

Palakkad Women Namaz Kerala / Image Source : x

Modified Date: January 29, 2026 / 04:21 pm IST
Published Date: January 29, 2026 4:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पलक्कड़ के IMA जंक्शन के पास BG रोड पर महिला ने सड़क के बीच नमाज़ पढ़ी
  • महिला की वजह से कुछ समय के लिए ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया
  • पुलिस पूछताछ में सामने आया पारिवारिक संपत्ति विवाद का मामला

पलक्कड़: केरल के पलक्कड़ से एक बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ एक महिला बुधवार को IMA जंक्शन के पास BG रोड के बीच नमाज़ पढ़ने लगी। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर ट्रैफिक रुक गया और हड़कंप मच गया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।woman offering namaz on road मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया।

viral video बीच सड़क पढ़ने लगी नमाज़

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बुधवार, 28 जनवरी का है। महिला भरी दोपहर IMA जंक्शन के पास BG रोड पर बैठ गई और नमाज़ पढ़ने लगी, जबकि दोनों ओर से वाहन गुजर रहे थे। कई लोगों ने उसे सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला अपनी जगह से नहीं हटी। उसकी इस हरकत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

shocking viral video प्रॉपर्टी विवाद के चलते उठाया कदम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया। Kerala viral video पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसकी इस हरकत का मकसद परिवार में चल रहे प्रॉपर्टी विवाद की ओर ध्यान खींचना था। महिला के अनुसार, घर में उसकी बात कोई नहीं सुन रहा था और न्याय पाने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया। इसके बाद पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाकर उसे सौप दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.