Bijapur MLA on strike: शाम होते ही बीच सड़क धरने पर क्यों बैठे कांग्रेस विधायक, जानें क्या है पूरा मामला
Bijapur MLA on strike: आज बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना सीमा की सड़क पर ही बैठ गए।

बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने चक्का जाम कर दिया
बीजापुर: Bijapur MLA on strike, इंद्रावती नदी से रेत के अवैध उत्खनन को लेकर आज बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने चक्का जाम कर दिया। अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र की सड़क पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ वे धरने पर बैठ गये और रेत चोरों के खिलाफ कार्रवाई मांग कर रहे हैं।
भोपालपटनम ब्लॉक के तिमेड़, तारलागुडा एवं भद्रकाली ग्राम में इंद्रावती नदी से बिना रॉयल्टी के बेधड़क लगातार रेत की अवैध उत्खनन हो रही है। वहीं भोपाल पटनम में अलग अलग जगहों पर नदी से रेत निकाल कर बड़े पैमाने पर स्टोरेज किया जा रहा हैं। रेत की अवैध परिवहन और बिना अनुमति लिए नदी से रेत निकाले जाने को लेकर खनिज विभाग से लगातार स्थानीय नागरिक एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा शिकायतें की जा चुकी हैं। मगर खनिज विभाग के अधिकारियों ने रेत माफियाओं को मानो खुली छूट दे रखी है।
वहीं आज बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना सीमा की सड़क पर ही बैठ गए। वहीं अवैध उत्खनन करने वाले रेत माफिया के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ताजा जानकारी लिखे जाने तक वे अभी भी बैठे हुए हैं। वहीं शासन प्रशासन के अधिकारी मूक दर्शक बनकर बैठे हुए हैं।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Why did Congress MLAs sit on dharna in the middle of the road in the evening, know what is the whole matter
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm