Bhupesh Baghel on RSS: ‘पर्ची से पेट्रोल-डीजल सस्ता करवा दें…’, धीरेंद्र शास्त्री पर कटाक्ष के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खोला नया मोर्चा, अब रामभद्राचार्य और RSS पर उठाए ये बड़े सवाल!
Bhupesh Baghel on RSS: ‘पर्ची से पेट्रोल-डीजल सस्ता करवा दें…’, धीरेंद्र शास्त्री पर कटाक्ष के बाद भूपेश बघेल ने खोला नया मोर्चा, अब रामभद्राचार्य और RSS पर उठाए ये बड़े …

CG Politics News/ image source: ibc24 file image
- बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री पर तंज
- पेट्रोल-डीजल मुद्दे पर व्यंग्य टिप्पणी
- RSS को हिंदू ठेकेदार बताया
Bhupesh Baghel on RSS: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दिए गए अपने बयान में एक बार फिर धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बाद कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री स्वयं को लेकर चर्चाओं में रहते हैं और उन्हें रामभद्राचार्य का शिष्य बताया जाता है। भूपेश बघेल ने व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि धीरेंद्र शास्त्री “पर्ची देखकर सब कुछ बता सकते हैं” तो उन्हें रामभद्राचार्य जी से निर्देश लेकर देश में पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम कराने चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है।
Bhupesh Baghel: भूपेश बघेल ने रामभद्राचार्य के बाद धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
इसी दौरान भूपेश बघेल ने Mohan Bhagwat और Rashtriya Swayamsevak Sangh पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस आज खुद को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा ठेकेदार मानने लगा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब रामभद्राचार्य जैसे संत कहते हैं कि कई संतों को संस्कृत तक का ज्ञान नहीं है, तो फिर यह कैसे तय किया जाता है कि कौन धर्म का प्रतिनिधित्व करेगा। बघेल ने यह भी कहा कि मोहन भागवत ने आज तक सार्वजनिक रूप से संस्कृत का कोई श्लोक नहीं बोला है, फिर भी उन्हें इस भूमिका में क्यों देखा जाता है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी किया जिक्र
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि रामभद्राचार्य को इस महत्वपूर्ण आयोजन में आमंत्रित नहीं किया गया था, जबकि मोहन भागवत वहां मौजूद थे। उनके इस बयान ने एक बार फिर राजनीतिक और धार्मिक मंचों पर बहस को तेज कर दिया है। बयान के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और संत समाज की ओर से प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़े:
सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग
कसौली में वायुसेना स्टेशन के पास जंगल में आग, बुझाने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टर तैनात किए
हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 78.53 प्रतिशत मतदान; महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा
लखनऊ: विवाह के छह माह बाद महिला ससुराल में मृत पाई गई, परिवार का दहेज हत्या का आरोप
बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में धुआं, सुरक्षित बाहर निकलते वक्त दो यात्री जख्मी
हत्या के मामले में फरार पूर्व बीडीओ नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत मिली
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्होंने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhupesh Baghel on RSS
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
30 Sept 2026 | 2:59 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm