Bilaspur Chain Snatching: कुरियर बॉय बनकर आया लुटेरा! महावीर नगर में दिनदहाड़े बुज़ुर्ग महिला से चेन लूट, पूरी वारदात CCTV में कैद
महावीर नगर में दिनदहाड़े बुज़ुर्ग महिला से चेन लूट…Bilaspur Chain Snatching: Robber came disguised as a courier boy! Chain snatched from

Bilaspur Chain Snatching | Image Source | IBC24
- बिलासपुर के महावीर नगर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग,
- स्कूटी सवार युवक ने दिया वारदात को अंजाम महावीर नगर की घटना,
- आरोपी कुरियर बॉय बनकर पहुंचा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात,
बिलासपुर: Bilaspur Chain Snatching: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर नगर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्कूटी सवार एक युवक ने खुद को कुरियर बॉय बताकर पहले बुजुर्ग महिला से संपर्क किया और फिर मौका पाकर उनकी सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है जिसकी मदद से पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है।
Read More : SRH Vs LSG Highlights: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुआ लखनऊ, SRH ने 6 विकेट से मात देकर छीना टिकट
Bilaspur Chain Snatching: जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक स्कूटी सवार युवक महावीर नगर स्थित एक घर के सामने रुका और वहां रहने वाली बुजुर्ग महिला से कुरियर डिलीवरी के बहाने बात करने लगा। जैसे ही महिला बाहर आई युवक ने झटपट उनके गले से सोने की चेन छीन ली और तेजी से स्कूटी में सवार होकर भाग निकला।
Bilaspur Chain Snatching: घटना के तुरंत बाद परिजनों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाले जिसमें आरोपी युवक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चेन स्नेचिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों और संभावित रास्तों पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बिलासपुर चेन स्नेचिंग की घटना बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे महावीर नगर, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bilaspur Chain Snatching: Robber came disguised as a courier boy
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm