BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bilaspur High Court News: बिलासपुर हाईकोर्ट में पहली बार 7 याचिकाओं पर हिंदी में सुनवाई और आदेश भी.. दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों से जुड़ा था मामला..

हाईकोर्ट का यह निर्णय न केवल प्रभावित कर्मचारियों के लिए राहतकारी है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि न्यायालय अब हिंदी भाषा को भी न्यायिक प्रक्रिया में अधिक महत्व दे …

Bilaspur High Court Latest News in Hindi

Bilaspur High Court Latest News in Hindi

satya prakash
Published: 14 Feb 2025 | 11:24 pmModified: 14 Feb 2025 | 11:24 pm
HIGHLIGHTS
  1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पहली बार सात याचिकाओं पर हिंदी में सुनवाई और आदेश दिया
  2. दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की बहाली और बकाया वेतन भुगतान का हाईकोर्ट ने दिया आदेश
  3. न्यायपालिका में हिंदी का बढ़ता महत्व, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

Bilaspur High Court Latest News in Hindi: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार एक साथ सात याचिकाओं पर हिंदी में सुनवाई कर हिंदी में ही आदेश पारित किया। इससे पहले विभिन्न प्रकरणों में हिंदी भाषा में आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में एक साथ हिंदी में निर्णय देने का यह पहला मामला है।

Read More: Chhattisgarh Corruption Case: रायगढ़ में रिश्वतखोर रेंजर ACB की गिरफ्त में.. आवास के नाम पर वसूल रहा था रकम और फिर अचानक..

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का मामला

जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के दूरस्थ ग्रामों में निवास करने वाले सावित्री साहू, भगवती देवांगन, सुनील कुमार बंजारा, धनेश्वरी, गायत्री मनहर, शशिकला यादव, कार्तिक राम, भानु प्रताप, करण सिंह सूर्यवंशी, पूनम खरे, सुनीता कश्यप, देवकुमारी मरावी, अनिरुद्ध सिंह छत्री, गनेशिया देवी, प्रेमा बाई खरे, गायत्री चांदने सहित कई अन्य याचिकाकर्ताओं ने अधिवक्ता अब्दुल वहाब खान के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत की थी।

Bilaspur High Court Latest News in Hindi: याचिकाकर्ता जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न विकासखंडों में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में कई वर्षों से दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत थे। इनमें से कई सफाई कर्मी, रसोइया आदि के रूप में नियुक्त किए गए थे। लेकिन पिछले माह बिना पूर्व सूचना के इन्हें अचानक हटा दिया गया। साथ ही, जून 2022 से अब तक उनकी मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया गया, जिससे वे आर्थिक संकट में आ गए।

हाईकोर्ट का आदेश

न्यायमूर्ति ए.के. प्रसाद ने इस मामले में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर-चांपा और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सक्ती सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि याचिकाकर्ताओं के अभ्यावेदन पर विचार कर उन्हें पूर्ववत कार्य पर रखने और उनके बकाया वेतन के भुगतान की प्रक्रिया को 45 दिनों के भीतर पूरा किया जाए।

Read Also: Chhattisgarh Corruption Case: रायगढ़ में रिश्वरतखोर रेंजर ACB की गिरफ्त में.. आवास के नाम पर वसूल रहा था रकम और फिर अचानक..

Bilaspur High Court Latest News in Hindi: हाईकोर्ट का यह निर्णय न केवल प्रभावित कर्मचारियों के लिए राहतकारी है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि न्यायालय अब हिंदी भाषा को भी न्यायिक प्रक्रिया में अधिक महत्व दे रहा है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हाँ, पहले भी कुछ मामलों में हिंदी में आदेश पारित किए गए थे, लेकिन एक साथ सात याचिकाओं पर हिंदी में सुनवाई और आदेश देने का यह पहला मामला है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bilaspur High Court Latest News in Hindi, For the first time, hearing and order on seven petitions in Hindi

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm