Bilaspur Murder News: बिलासपुर में मामूली बात पर शख्स की निर्मम हत्या.. लाठी, सब्बल और बोल्डर पटककर उतारा मौत के घाट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने श्याम अंचल, मुकेश अंचल, लक्षण अंचल और सीता अंचल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ …
Bilaspur Murder News in Hindi
- बिलासपुर में पड़ोसी विवाद बना हत्या की वजह, चार आरोपी गिरफ्तार
- पत्थर हटाने को लेकर हुआ विवाद, ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या
- बिल्हा थाना क्षेत्र में हत्या, पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा
Bilaspur Murder News in Hindi: बिलासपुर: जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़गन गांव में एक ग्रामीण की हत्या का मामला सामने आया है। पड़ोसी परिवार ने पत्थर हटाने को लेकर हुए विवाद में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विवाद ने लिया खूनी मोड़
मृतक की पहचान खेमचंद बंजारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी श्याम अंचल का परिवार खेमचंद के घर की ओर पत्थर और मिट्टी डालकर ऊंचा रास्ता बना रहा था। इस दौरान किसी ने वहां से पत्थर हटा दिया। इसी बात को लेकर श्याम अंचल नाराज हो गया और गली में गाली-गलौज करने लगा।
Bilaspur Murder News in Hindi: खेमचंद ने जब उसे ऐसा करने से टोका, तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद श्याम अंचल और उसके दोनों बेटे मुकेश अंचल और लक्षण अंचल ने मिलकर सब्बल, लाठी और पत्थर से हमला कर खेमचंद को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात में श्याम अंचल की पत्नी सीता अंचल भी शामिल रही।
चार आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने श्याम अंचल, मुकेश अंचल, लक्षण अंचल और सीता अंचल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हत्या का कारण पड़ोसी परिवार के बीच पत्थर हटाने को लेकर हुआ विवाद था, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bilaspur Murder News in Hindi, Four people committed murder over a trivial matter
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am