Bilaspur Crime News: बिलासपुर में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश.. लकड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट, नाबालिग आरोपी हिरासत में
आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। बच्ची के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा …
Brutal murder of an innocent girl in Bilaspur Sarkanda
- बिलासपुर में बच्ची से अनाचार का प्रयास फिर की गई हत्या
- नाबालिग आरोपी ने दिया था जघन्य वारदात को अंजाम
- सरकंडा थाना क्षेत्र के स्वर्णिम ईरा कॉलोनी का मामला
- पुलिस ने कुछ ही घंटो में सुलझा लिया अंधेकत्ल मामला
- मृत बच्ची के परिजनों में शोक की लहर, रो-रो कर बुरा हाल
Brutal murder of an innocent girl in Bilaspur Sarkanda : बिलासपुर: शहर के एक रिहायशी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग आरोपी ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
निर्माणाधीन मकान के बाथरूम में मिली मासूम की लाश
सरकंडा थाना क्षेत्र के स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में इन दिनों मकान निर्माण का कार्य जारी है। इस कार्य में लगे कई मजदूर अपने परिवार के साथ वहीं झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। इसी दौरान, इलाके में सनसनी फैल गई जब एक निर्माणाधीन मकान में पांच साल की मासूम बच्ची की लाश मिलने की खबर आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे, जिससे साफ था कि उसे बुरी तरह मारा गया था।
नाबालिग आरोपी ने कबूला गुनाह
Brutal murder of an innocent girl in Bilaspur Sarkanda : मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया और जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। पूछताछ के दौरान, जब एक नाबालिग से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और जब वह विरोध करने लगी, तो लकड़ी के बत्ते से वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस कर रही गहराई से जांच
आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। बच्ची के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस जल्द ही इस जघन्य अपराध से जुड़ी अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है, ताकि आरोपी को कठोरतम सजा दिलाई जा सके।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Brutal murder of an innocent girl in Bilaspur Sarkanda, The minor accused had committed the crime
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm