BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chicken Shops Closed for 2 Months: चिकन दुकान दो महीने के लिए रहेगा बंद! सरकारी पोल्टी फार्म पर भी 6 महीने प्रतिबंध का मंडरा रहा खतरा, बर्ड फ्लू के चलते प्रशासन ले सकता है बड़ा फैसला

Chicken Shops Closed for 2 Months: चिकन दुकान दो महीने के लिए रहेगा बंद! सरकारी पोल्टी फार्म पर भी 6 महीने प्रतिबंध का मंडरा रहा खतरा, बर्ड फ्लू के चलते …

Chicken Shops Closed for 2 Months: चिकन दुकान दो महीने के लिए रहेगा बंद! सरकारी पोल्टी फार्म पर भी 6 महीने प्रतिबंध का मंडरा रहा खतरा / Image: IBC24 customized

Chicken Shops Closed for 2 Months: चिकन दुकान दो महीने के लिए रहेगा बंद! सरकारी पोल्टी फार्म पर भी 6 महीने प्रतिबंध का मंडरा रहा खतरा / Image: IBC24 customized

Deepak Dilliwar
Published: 09 Apr 2026 | 2:09 pmModified: 09 Apr 2026 | 3:07 pm
HIGHLIGHTS
  1. मुर्गी और अंडे की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर रोक
  2. पोल्ट्री उत्पादों की दुकानें अस्थायी रूप से बंद
  3. डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवाएं भी बंद

बिलासपुर: Chicken Shops Closed for 2 Months छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में इन दिनों बर्ड फ्लू का कहर लगातार जारी है। हालात ऐसे हैं कि बीते दिनों 1500 से अधि​क मुर्गियों को दफनाया गया। वहीं, पोल्ट्री फार्म के आसपास 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र किया गया था। साथ ही मुर्गियों की दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब खबर आ रही है कि आगामी दिनों में चिकन की दुकानों को 2 महीने के लिए बंद किया जा सकता है। जबकि सरकारी पोल्ट्री फार्म को 180 दिनों के लिए बंद किया जा सकता है। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है, 4 बार निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही प्रतिबंध हटाया जाएगा।

2 महीने तक बंद रहेंगे चिकन दुकान

Chicken Shops Closed for 2 Months मिली जानकारी के अनुसार बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। बर्ड फ्लू के प्रकोप वाले इलाके में हर 15 दिन में सैंपल कलेक्ट करेगा किया जाएगा और जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा। सैंपल की 4 रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही इलाके से प्रतिबंध हटाया जाएगा। कहा जा रहा है कि अगर हालत नहीं सुधरे तो आगामी दिनों में चिकन की दुकानों को कम से कम दो माह के लिए बंद किया जा सकता है। जबकि निगेटिव रिपोर्ट नहीं आने पर सरकारी पोल्ट्री फार्म 6 महीने के लिए बंद किए जा सकते हैं।

सरकारी पोल्ट्री 180 दिनों के लिए हो सकता है बंद

बता दें कि बर्ड फ्लू का असर कोनी के साथ ही शहर और जिले में देखने को मिल रहा है। संक्रमण रोकने जिला प्रशासन की सख्ती के बीच एम्स के विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम पिछले तीन दिन से डटी हुई है। इस दौरान टीम में शामिल अफसर अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर हालात का गहन निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म के आसपास 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया है।

पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध

हालात को देखते हुए फिलहाल इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन में सभी प्रकार की पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके तहत मुर्गी और अंडे जैसे पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही पोल्ट्री उत्पादों की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवाओं पर भी रोक लागू कर दी गई है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर में चेकपोस्ट स्थापित कर निगरानी बढ़ा दी गई है और सर्विलांस जोन के भीतर और बाहर पोल्ट्री पक्षियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बिलासपुर में बर्ड फ्लू के मामलों के चलते 1500 से ज्यादा मुर्गियों को दफनाया गया है और कई इलाकों को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Chicken Shops Closed for 2 Months: due to Bird Flu Administration may Take Big Action in Bilaspur

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm