Bilaspur News: मानसून को लेकर निगम की तैयारियां अधूरी, पहली बारिश में ही जलमग्न हुई सड़कें, मामले में अधिकारियों ने दी सफाई
Bilaspur News: मानसून को लेकर निगम की तैयारियां अधूरी, पहली बारिश में ही जलमग्न हुई सड़कें, मेयर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Bilaspur News/ Image Credit: IBC24
- मानसून की बारिश में जलमग्न की हुई सड़कें।
- जलभराव की सबसे ज्यादा समस्या सामने आने लगी।
- मेयर ने काम पूरे करने दिए निर्देश।
बिलासपुर। Bilaspur News: बिलासपुर में मानसून के साथ एकबार फिर शहर को जलभराव की समस्या से परेशान होना पड़ेगा। दावों के उलट मानसून को लेकर निगम की तैयारियां नाकाफी दिख रही हैं। पानी निकासी के लिए नाले नालियों की सफाई से लेकर जलभराव से निपटने के लिए निगम अब तक कोई स्थाई प्लान नहीं बना सका है। शहर में 15 से ज्यादा ऐसे चिन्हांकित क्षेत्र हैं जहां जलभराव की सबसे ज्यादा समस्या सामने आती है। निगम के इस हाल को लेकर अब पक्ष-विपक्ष भी आमने- सामने आ गए हैं।
दरअसल, मानसून मुहाने पर है। बदले मौसम के साथ बारिश भी हो रही है। हल्के बारिश में ही जलभराव की तस्वीर भी सामने आ चुकी है। ऐसे में सूबे के दूसरे बड़े शहर और नगर निगम बिलासपुर में फिर एकबार मानसून के दस्तक के साथ जलभराव का खतरा मंडराने लगा है। जलभराव से निपटने के लिए निगम की तैयारी अब भी अधूरी है। न तो नाले नालियों की सफाई पूरी हुई है और ना ही पानी निकासी के किसी ठोस और स्थाई प्लान पर काम किया जा सका है। अब भी शहर की अधिकांश नालियां जाम हैं गंदगी और कचरे से पटी पड़ी हैं। आउटर के नालों का भी यही हाल है। नालों की सफाई भी पूरी नहीं हो सकी है। शहर में 15 से ज्यादा ऐसे क्षेत्र चिन्हांकित हैं, जहां सबसे ज्यादा वाटर लॉगिंग की समस्या सामने आती है। इसमें पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, मंगला, तालापारा, कश्यप कॉलोनी, विद्या विनोबा नगर, अज्ञेय नगर, सरकंडा, लिंक रोड जैसे क्षेत्र शामिल हैं। हालांकि, निगम का अपना दावा है।
वहीं अधिकारियों का कहना है, रोजाना इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। नाले नालियों के सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। चिन्हांकित क्षेत्रों में नाले और नालियों की चौड़ाई बढ़ाने का भी काम किया गया है। साथ ही जलभराव के दौरान पानी निकासी के लिए मड पम्प की भी व्यवस्था की जा रही है। इधर, निगम के दावों और जमीनी हकीकत के बीच जलभराव की समस्या को लेकर पक्ष - विपक्ष आमने सामने आ गए हैं। विपक्ष, मानसून को लेकर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष का कहना है, भाजपा के सत्ता में आने के बाद से निगम का काम ठप्प है न तो गर्मी को लेकर निगम की कोई तैयारी दिखी और न ही मानसून को लेकर निगम की कोई तैयारी है। नाले नालियों के सफाई से लेकर जलभराव से निपटने के लिए निगम सरकार के पास कोई प्लानिंग नहीं है।
Bilaspur News: इधर निगम सत्ता में काबिज बीजेपी मानसून की तैयारियों का दावा कर रही है। मेयर का कहना है कि, वे रोजाना खुद निरीक्षण कर इसकी मॉनिटरिंग कर रही हैं। अधिकांश नाले नालियों की सफाई पूरी कर ली गई है। जहां भी काम बाकी है, उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जलभराव होने पर पानी निकासी की व्यवस्था भी निगम बना रहा है। इसके लिए जोनवार चिन्हांकित क्षेत्रों में पंप जैसे व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Web Title: Corporation's preparations for monsoon are incomplete, roads got submerged in the first rain
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm