BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Fake Doctor Narendra Yadav: ‘डॉक्टर डेथ’ को बिलासपुर लेकर पहुंची पुलिस.. सरकंडा थाने में मामला दर्ज, जानें इस शातिर फर्जी कॉर्डियोलॉजिस्टके बारें में

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने भीड़ से अलग और विदेशी दिखने के लिए अपना नाम एन. जॉन. केम रखा। वह इस नाम के जरिए अपनी विदेशी …

Fake Doctor Narendra Yadav Case

Fake Doctor Narendra Yadav Case

satya prakash
Published: 02 May 2025 | 10:09 amModified: 02 May 2025 | 10:15 am
HIGHLIGHTS
  1. फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन. जॉन. केम बिलासपुर में पुलिस कस्टडी में लाया गया।
  2. केवल MBBS डिग्री वैध, MD और कार्डियोलॉजी डिग्रियाँ फर्जी निकलीं।
  3. अपोलो अस्पताल में फर्जी सुपर स्पेशलिस्ट बनकर वर्षों तक किया मरीजों से धोखा।

Fake Doctor Narendra Yadav Case: बिलासपुर: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाला कथित सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर नरेंद्र यादव, जो अपने फर्जी नाम एन. जॉन. केम के नाम से जाना जाता था, उसे पुलिस कस्टडी में लेकर बिलासपुर पहुँच गई है। आरोपी को सरकंडा थाना लाया गया है, जहां उससे गहराई से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है।

Read More: PM Modi Visit News Today: PM मोदी का केरल और आंध्रप्रदेश दौरा आज, अमरावती को 58 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

इस गिरफ्तारी की पुष्टि एसएसपी रजनेश सिंह ने की है। मामले में सरकंडा पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोपी डॉक्टर अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुका था।

क्या है पूरा मामला?

Fake Doctor Narendra Yadav Case: दरअसल फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब स्व. शुक्ल के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जांच में पता चला कि डॉक्टर नरेंद्र यादव की केवल MBBS डिग्री ही वैध है, जबकि उसके पास मौजूद MD और कार्डियोलॉजी की डिग्रियां फर्जी हैं। इससे पहले डॉक्टर नरेंद्र यादव का नाम पहले भी मध्य प्रदेश के दमोह में चर्चा में आया था, जब कथित इलाज के दौरान सात लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी डिग्रियों के दम पर वर्षों तक खुद को सुपर स्पेशलिस्ट कार्डियोलॉजिस्ट बताकर विभिन्न अस्पतालों में नौकरी की।

Read Also: Kedarnath Mandir Image and Videos: जयघोष के साथ खुल गये बाबा केदारनाथ धाम के पट.. रंगबिरंगे फूलों से नहाया मंदिर, देखें ये तस्वीर और वीडियो

‘एन. जॉन. केम’ क्यों बना?

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने भीड़ से अलग और विदेशी दिखने के लिए अपना नाम एन. जॉन. केम रखा। वह इस नाम के जरिए अपनी विदेशी डॉक्टर की इमेज बनाकर लोगों को धोखा देता रहा। पुलिस अब आरोपी को अपोलो अस्पताल भी लेकर जाएगी, जहां वह पहले काम कर चुका है। वहां के रिकॉर्ड, सहकर्मियों और मरीजों से पूछताछ की जा सकती है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उ. आरोपी के पास केवल MBBS डिग्री वैध थी; MD और कार्डियोलॉजी की डिग्रियाँ फर्जी पाई गईं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Fake Doctor Narendra Yadav Case, Bilaspur also arrested, interrogation is going on

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm