BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bilaspur Murder News: बिलासपुर में पूर्व सरपंच की बेरहमी से हत्या.. घर से घूमने निकले थे फिर इस हालत में मिली लाश, पूरे गाँव में सनसनी..

Bilaspur Latest Murder News: घटना की सूचना तत्काल सकरी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची सकरी पुलिस क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम …

Bilaspur Latest Murder News (1)

Bilaspur Latest Murder News (1)

satya prakash
Published: 11 Dec 2025 | 10:42 amModified: 11 Dec 2025 | 11:24 am
HIGHLIGHTS
  1. पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से हत्या
  2. मुर्गा फार्म के पास खून से सना शव
  3. पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Bilaspur Latest Murder News: बिलासपुर: जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोर भट्टी खुर्द में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पंचायत के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरा गांव दहशत में है, जबकि अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस हत्याकांठ की जांच शुरू कर दी है।

Bilaspur Latest Crime News: सिर पर किया गया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, मनबोध यादव बुधवार की रात करीब 8 बजे अपने स्कूटी से घर से घूमने के लिए निकले थे। जो रातभर घर वापस न आने पर गुरुवार सुबह परिजनों को शंका हुई और खोजबीन शुरू की गई। तभी तलाश के दौरान परिजनों को गांव से लगे मुर्गा फार्म हाउस के पास, जहां अक्सर लोग शराब पीने के लिए जुटते हैं, खून से सने हाल में पड़े मिले। शव के करीब जाकर देखने पर पता चला कि अज्ञात हमलावरों ने सिर पर धारदार हथियार से घातक हमलाकर पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतार दिया गया है।

Bilaspur Hindi News Today: फोरेंसिक टीम भी पहुंची मौके पर

Bilaspur Latest Murder News: जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल सकरी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची सकरी पुलिस क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Chhattisgarh Murder News: कोरबा में भी तीन की हत्या की आशंका

जिले उरगा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब कबाड़ व्यापारी मोहम्मद अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की बुधवार-गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतकों को 5 लाख रुपये को तंत्र-मंत्र के जरिए 2.5 करोड़ रुपये में बदलने का लालच दिया गया था। इसी कथित ‘रकम कई गुना करने’ वाले रिचुअल के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक सुरेश साहू (तुलसी नगर कोरबा), मो. अशरफ (पुरानी बस्ती कोरबा) और नीतीश कुमार (दुर्ग) बताए जा रहे हैं। तीनों कबाड़ व्यापारी मोहम्मद अशरफ मेमन के ही एक फार्म हाउस में मौजूद थे, जहां यह कथित अनुष्ठान किया जा रहा था।

Bilaspur Latest Murder News: सूत्रों के मुताबिक, बिलासपुर से एक बैगा और उसकी टीम कुदरी गांव आई थी, जिसने यह दावा किया था कि विशेष क्रिया के माध्यम से 5 लाख रुपये को रातों-रात 50 गुना बढ़ाया जा सकता है। इसी “तंत्र क्रिया” के दौरान तीनों की हालत बिगड़ी और बाद में उनकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि मृतकों के शरीर पर चोट और खरोंच के कई निशान मिले हैं, जो इस बात की ओर संकेत करते हैं कि उनके साथ मारपीट या किसी तरह की जोर-ज़बरदस्ती की गई होगी।

पुलिस ने घटनास्थल से बैगा और उसके साथ आये तीन प्रत्यक्षदर्शियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतकों की मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल पर मिले सामान और बैगा व उसकी टीम की गतिविधियों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस तंत्र-मंत्र, आर्थिक ठगी, आपसी विवाद और हत्या-चारों कोणों पर जांच कर रही है। एक मृतक के मुंह से नींबू भी मिला है। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम कबाड़ी व्यवसाय से जुड़े एक व्यक्ति के फार्म हाउस में हुआ, जहां तंत्र मंत्र के लिए विशेष कमरे जैसी व्यवस्था भी थी। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है।

इस दिल दहला देने वाली घटना ने कोरबा और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैला दी है। लोग हैरान हैं कि पैसा कई गुना करने के लालच में इस तरह जानलेवा खेल खेला जा सकता है। परिजनों के आक्रोश और शहर में बनी बेचैनी के बीच अब सबकी नजर पुलिस की जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के नतीजों पर टिकी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अज्ञात हमलावरों ने सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Former sarpanch murdered with a sharp weapon in Chorbhatti village

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm