Bilaspur Congress Action News: भितरघात के आरोप में कांग्रेस से बाहर हुए इस बड़े नेता का दावा, जिलाध्यक्ष निकाल रहे निजी खुन्नस.. बताया ‘पार्टी संविधान’ के खिलाफ
कांग्रेस के इस आंतरिक घमासान ने न सिर्फ पार्टी की साख को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का सुनहरा मौका भी दे दिया है। चुनाव …
Rebel Congressmen expelled from party in Bilaspur
- कांग्रेस में बगावत तेज, नेताओं के निष्कासन से बढ़ा असंतोष
- अभय नारायण राय बोले – फैसला तानाशाही, नहीं सुनी गई बात
- भाजपा को मिला मौका, कांग्रेस की कलह पर साधा निशाना
Rebel Congressmen expelled from party in Bilaspur : बिलासपुर: कांग्रेस के भीतर उठे बगावती सुरों ने पार्टी में भारी उथल-पुथल मचा दी है। नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के बाद जिस तरह से खुला और भीतरघात करने वाले नेताओं को एक-एक कर बाहर किया जा रहा है, उससे पार्टी के भीतर असंतोष और अधिक गहराता जा रहा है। कई नेता खुलेआम पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं निष्कासन की कार्रवाई पर भी असहमति जता रहे हैं।
हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय सहित कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। राय ने इस कार्रवाई को पार्टी के संविधान के खिलाफ बताते हुए इसे एकतरफा निर्णय करार दिया है। उनका कहना है कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष व्यक्तिगत खुन्नस के चलते इस तरह के फैसले ले रहे हैं, जो कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा है।
Rebel Congressmen expelled from party in Bilaspur : भाजपा को मिला कांग्रेस पर निशाना साधने का मौकाकांग्रेस के इस आंतरिक कलह का लाभ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिल रहा है। भाजपा नेता इसे कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद और अनुशासनहीनता का उदाहरण बता रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी के नेता खुद ही चुनावी हार को लेकर एक-दूसरे को कमजोर करने में जुटे हैं। भाजपा इसे कांग्रेस के असली चरित्र और कार्यशैली से जोड़कर जनता के बीच मुद्दा बनाने में लगी है।
कुल मिलाकर, कांग्रेस के इस आंतरिक घमासान ने न सिर्फ पार्टी की साख को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का सुनहरा मौका भी दे दिया है। चुनाव परिणाम से पहले उठे इस बवाल से कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय सहित कई नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Rebel Congressmen expelled from party in Bilaspur, Abhay Narayan Rai said-the decision is dictatorial, no one listened to him
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm