BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Triple Talaq In Bilaspur: न्यायधानी में तीन तलाक का मामला.. पूरी नहीं हुई डिमांड तो पति ने व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज, जानिए पूरा मामला

बिलासपुर: Triple Talaq In Bilaspur न्यायधानी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने व्हाट्सप्प के जरिए तीन मैसेज भेज कर अपनी पत्नी को …

Triple Talaq Case News Today: 'तू सुंदर नहीं तुझे तीन तलाक दूंगा' मौलाना ने पत्नी को दी धमकी / Image: File

Triple Talaq Case News Today: 'तू सुंदर नहीं तुझे तीन तलाक दूंगा' मौलाना ने पत्नी को दी धमकी / Image: File

tikesh Kumar
Published: 19 Jan 2025 | 2:56 pmModified: 19 Jan 2025 | 3:34 pm

बिलासपुर: Triple Talaq In Bilaspur न्यायधानी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने व्हाट्सप्प के जरिए तीन मैसेज भेज कर अपनी पत्नी को तलाक दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पति ने शादी के बाद पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर घर से भगा दिया। पति ने फिर पत्नी के वाट्सएप में तीन बार तलाक लिखकर भेज दिया। पुलिस ने होटल व्यवसायी पति सहित पांच लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Read More: Mahamaya mountain Ambikapur: अतिक्रमणकारियों ने छत्तीसगढ़ के इस पहाड़ पर किया कब्जा, अब कार्रवाई के मूड में वन विभाग, 182 लोगों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

निकाह से तलाक तक की पूरी कहानी

Triple Talaq In Bilaspur  बिलासपुर के श्रीकांत वर्मा मार्ग में रहनी वाली पीड़ित युवती ने बताया की उनकी निकाह 15 दिसंबर 2019 गोविंदम् पैलेस में मुस्लिम रीति रिवाज से ईदगाह चौक निवासी फहद अंसारी से हुआ था। फहद अंसारी ईदगाह चौक में हैसटेक होटल का संचालक है। निकाह के पहले सगाई में उनके माता-पिता ने फहद अंसारी को डायमंड लगी प्लेटिनम की अंगूठी पहनाई थी। शादी के बाद ससुरालवाले दहेज कम लाने का आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। उन्हें मायके नहीं जाने दिया जा रहा था। उनका पति दुकान खोलने के लिए मायके से पैसा लाने के लिए बोलने लगा। युवती के घरवालों ने उन्हें 5 लाख रुपए दे दिया। उसके बाद मरसिडीज कार खरीदने के लिए 2 लाख रुपए दिया। कार को बेचकर बीएमडब्यू कार खरीदना है कहकर उसने 4 लाख रुपए और लिया। इस तरह से ससुरालवालों की मांग बढ़ती चली गई। उन्होंने मायके से पैसा दिलाने से मना किया तो ससुरालवाले उनके साथ मारपीट करने लगे।

पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है की सास-ससुर के द्वारा चिमटा से जलाया गया है। युवती ब्यूटीशियन व मेकअप आर्टिस्ट है। वह जो पैसा कमाती थी उसे ससुरालवाले रख लेते थे। उन्हें कैदियों की तरह खाने पीने से मोहताज कर दिया गया था। 24 जुलाई 2024 को ससुरालवालों की सहमति से सगी बहन समन सिद्दिकी को छोड़ने दुबई गई थी। वहां से वह लौटकर आई तो उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया। बाहर में उनके पति ने उन्हें तीन बार तलाक कहकर बोला घर में मत आना। उसके बाद उनके पति ने 16 अक्टूबर, 17 नवंबर 2024 व 12 जनवरी 2025 को उनके व्हाट्सप्प में तीन बार तलाक लिखकर भेजा गया है।

Read More: Raman Singh met PM Modi: पीएम मोदी से मिले डॉ रमन सिंह, छत्तीसगढ़ आने का दिया न्योता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इन धाराओं के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज

Triple Talaq In Bilaspur  पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर पति फहद अंसारी, ससुरल काजी मोबुल्नुदीन अंसारी, सास रेहाना अंसारी, ननद फरीन अंसारी, नंदोई काजी सरीफ के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 4, 85, 296, 351, 3, 115, 2, 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: भारतीय कानून के तहत व्हाट्सएप के जरिए तीन तलाक देना अवैध है। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत तीन तलाक को कानूनी रूप से अपराध माना जाता है, और इसके तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Triple Talaq In Bilaspur: Case of triple talaq in court, unique diamond in...

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm