CG Crime News: राजधानी में युवक के कब्जे से 34 लाख 67 हजार रुपए जब्त, इधर कार से मिले 10 लाख रुपए, चुनावी चेकिंग जारी
CG crime news: इधर धमतरी जिले के बोराई पुलिस चेक पोस्ट में एक कार से 10 लाख रूपये नगद मिला है। वही बोराई पुलिस ने रकम को लेकर दस्तावेज पेश नहीं करने पर रुपयों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
CG crime news
CG crime news: धमतरी/रायपुर। राजधानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 34 लाख 67 हजार रुपए जब्त किए हैं, हेमंत मेघानी नामक युवक के कब्जे से नगदी जब्त किया गया है। नगदी जब्ती की आयकर विभाग को जानकारी दी गई है, प्रदेश में चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चेकिंग जारी है, गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
इधर धमतरी जिले के बोराई पुलिस चेक पोस्ट में एक कार से 10 लाख रूपये नगद मिला है। वही बोराई पुलिस ने रकम को लेकर दस्तावेज पेश नहीं करने पर रुपयों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता को मद्देनजर रखते अन्तर्राज्यीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग किया जा रहा है। जिसके चलते बोराई थाना पुलिस रोजाना आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं।
इस क्रम में चेकिंग के दौरान उडीसा राज्य की ओर से धमतरी आ रही एक कार को रोक कर तलाशी लिया गया। इस दौरान कार की तलाशी लेने पर पुलिस को कार से 10 लाख रूपये नगद मिला। वहीं पुलिस ने जब कार मालिक उडीसा निवासी सुब्रत मंण्डल से रूपयों को लेकर पूछताछ किया गया तो ठीक से जबाव नहीं दिया गया। एएसपी धमतरी मधुलिका सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 102 के तहत रूपयों का जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
read more: ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड चैंपियन का हुआ बुरा हाल, साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हराया
read more: राजनीति के कारण मैंने अपनी मां और पत्नी को खो दिया: पाकिस्तान लौटे नवाज शरीफ ने कहा

Facebook


