Sindh Rangers Headquarters Attack: पाकिस्तान के कराची में भीषण आत्मघाती हमला.. इस संगठन के हेडक्वार्टर को बनाया गया निशाना, जानें कितनों की हुई मौत

Ads

Attack on Sindh Rangers Headquarters in Karachi: कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर आत्मघाती हमले के बाद गोलीबारी, सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और सर्च अभियान शुरू किया।

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 11:25 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 11:42 PM IST

Attack on Sindh Rangers Headquarters in Karachi || Image- CNN File

HIGHLIGHTS
  • कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर कथित आत्मघाती हमला।
  • धमाके के बाद आधे घंटे तक चली गोलीबारी।
  • हमले की जिम्मेदारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं।

कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में सिंध रेंजर्स के हेडक्वार्टर पर शनिवार को आत्मघाती हमला हुआ है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक़, हमले में चार लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन सिंध रेंजर्स के जवान शामिल हैं। (Attack on Sindh Rangers Headquarters in Karachi) इसके अलावा तीन और लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, आत्मघाती हमलावर ने रेंजर्स परिसर को निशाना बनाकर विस्फोट किया था, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य हमलावरों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इलाके को घेरकर शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन

यह हमला कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में एक में रोड पर हुआ। यह सड़क विश्वविद्यालयों और पाकिस्तान मौसम विभाग की ओर जाती है। विस्फोट और गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस, रेंजर्स और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

हमले के पीछे कौन, जांच जारी

फिलहाल हमले की जिम्मेदारी और इसके पीछे शामिल लोगों की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ सोशल मीडिया में विभिन्न संगठनों के नाम लेकर दावे किए गए हैं, लेकिन इनकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सभी एंगल से जांच कर रही हैं। (Attack on Sindh Rangers Headquarters in Karachi) वही घटना के बाद सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने घटना की डिटेल रिपोर्ट माँगी है।

इन्हें भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे

सनातन और राम विरोधी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते विपक्षी दल: उपमुख्यमंत्री मौर्य

असम में उल्फा (आई) के दो उग्रवादी गिरफ्तार, तिनसुकिया में लोगों की हत्या की साजिश: पुलिस

ओडिशा: मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार प्रशिक्षु अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया

शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र सरकार की पहचान बना प्रश्न पत्र लीक: विपक्ष

केरल में मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार

Q1. कराची में हमला कहां हुआ?

उत्तर: कथित हमला कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर स्थित सिंध रेंजर्स मुख्यालय के पास हुआ।

Q2. हमले के बाद क्या कार्रवाई की गई?

उत्तर: सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और जांच जारी रखी है।

Q3. क्या हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने ली है?

उत्तर: फिलहाल किसी संगठन की आधिकारिक जिम्मेदारी की पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर किए गए दावों की पुष्टि भी नहीं हुई है।