पीलीभीत में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, सौतेले ससुर समेत पांच पर मुकदमा

Ads

पीलीभीत में विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, सौतेले ससुर समेत पांच पर मुकदमा

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 12:26 AM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 12:26 AM IST

पीलीभीत (उप्र), 18 अगस्त (भाषा) पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने सौतेले ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मंगलवार को पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत के अनुसार, महिला की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। आरोप है कि आठ जून की रात जब वह घर में अकेली थी, तभी उसका सौतेला ससुर जबरन कमरे में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने घटना की जानकारी पति को दी, लेकिन आरोप है कि मदद करने के बजाय पति, देवर, चाचा ससुर और सास ने उसके साथ मारपीट की तथा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की 17 अगस्त को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सौतेले ससुर, पति, देवर, चाचा ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भाषा सं जफर खारी

खारी