CG Crime News: छत्तीसगढ़ में नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म! हुआ प्रसव तो नवजात को इतने लाख में बेचा, अब 6 लोग पहुंचे सलाखों के पीछे

Ads

छत्तीसगढ़ में नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म! हुआ प्रसव तो नवजात को इतने लाख में बेचा, Minor Daughter Raped by Father in Chhattisgarh

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 12:02 AM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 12:10 AM IST

Siddharthnagar Maa Ne Beti Ka Rape : Image Source : FILE

रायपुरः CG Crime News: राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म किया। बेटी के गर्भवती होने के बाद उसकी उम्र बढ़ाकर उसे बालिग और विवाहित बताया गया। फर्जी दस्तावेज तैयार कर अस्पताल में प्रसव कराया गया और फिर नवजात बच्चे को कथित तौर पर निसंतान दंपत्ति को बेच दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पिता, बुआ समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर में सामने आया ये मामला रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला है। पुलिस के मुताबिक, 16 साल की नाबालिग के साथ उसके पिता ने लगातार दुष्कर्म किया। मामला पहली बार 2023 में सामने आया, जब पीड़िता ने अपनी बुआ को गर्भवती होने की जानकारी दी। 2023 में पहली बार गर्भवती हुई नाबालिग पुलिस का आरोप है कि इसके बाद पिता गर्भपात की दवा लेकर आया और बुआ की मदद से पीड़िता को दवा खिलाई गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी बेटी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म का सिलसिला नहीं रुका।

दूसरी बार गर्भवती हुई नाबालिग

साल 2025 में नाबालिग दोबारा गर्भवती हो गई। इसके बाद कथित तौर पर उसकी उम्र और पहचान छिपाने की साजिश रची गई। पुलिस के मुताबिक, फर्जी आधार कार्ड में हेरफेर कर उसकी उम्र 20 साल बताई गई और उसे विवाहित दिखाया गया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद उसे नर्स बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल के घर ले जाया गया, जहां सुरक्षित प्रसव कराने की बात कही गई। कुछ दिनों बाद नाबालिग को दूसरी नर्स योगिता राय उर्फ गीता राय के घर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, वह करीब दो महीने वहां रही। इसी दौरान उसकी उम्र बढ़ाकर दस्तावेज तैयार किए गए और उसे विवाहित बताया गया। आरोप है कि पीड़िता को डरा-धमकाकर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। पुलिस के मुताबिक, इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाबालिग को बालिग और विवाहित बताकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के जरिए उसने एक बेटे को जन्म दिया,लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। प्रसव के बाद पीड़िता को करीब 15 दिनों तक गीता राय के घर रखा गया फिर उसका पिता उसे वापस घर ले गया।

6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (CG Crime News)

पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान दोनों नर्सों, उनके पति रोहित कुमार राय और साहेब मंडल ने मिलकर नवजात बच्चे को पंखाजुर के एक निसंतान दंपत्ति को बेच दिया यानी एक तरफ नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर लगातार अपराध होता रहा। दूसरी तरफ उसकी उम्र और पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और बच्चे के जन्म के बाद उसे भी कथित तौर पर दूसरे परिवार को बेच दिया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग के पिता, नाबालिग की बुआ, नर्स योगिता राय उर्फ गीता राय, बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल, रोहित कुमार राय और साहेब मंडल समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रायपुर में सामने आया ये मामला सिर्फ एक नाबालिग के साथ कथित यौन अपराध तक सीमित नहीं है, बल्कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसकी पहचान और उम्र बदलने से लेकर नवजात को कथित तौर पर बेचने तक कई गंभीर आरोप इस पूरे मामले से जुड़े हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें: