BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bhanupratappur Nagar Panchayat Election 2025: भानुप्रतापुर ने दिलचस्प होगा नगरीय निकाय चुनाव.. कांग्रेस-भाजपा से सामने आये दावेदारों के नाम, आप भी पढ़ें..

देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों में भानुप्रतापपुर नगर पंचायत की सीट पर किसे जनता चुनेगी और कौन पार्टी का नेतृत्व करेगा। दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच की कड़ी प्रतिस्पर्धा …

Bhanupratappur Nagar Panchayat Election 2025

Bhanupratappur Nagar Panchayat Election 2025

satya prakash
Published: 23 Jan 2025 | 6:42 pmModified: 23 Jan 2025 | 6:42 pm

Bhanupratappur Nagar Panchayat Election 2025 : भानुप्रतापपुर: नगर पंचायत चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियों में जुट गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद सामान्य श्रेणी में होने के कारण दोनों पार्टियों में दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। खासकर पिछड़ा वर्ग के लिए सीटों की कमी के कारण विरोध प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है, जो सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इस चुनावी माहौल में भाजपा का अनुमान है कि वे पिछड़ा वर्ग से किसी उम्मीदवार को अपना प्रत्याशी बना सकती है।

Read More: CG BJP Mayor Candidates: पूर्व सांसद लड़ेंगे महापौर का चुनाव!.. इस नगर निगम से मिल सकता है मौक़ा, खुद भी कहा 'पार्टी करेगी आखिरी फैसला'..

वर्तमान में भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष कार्यरत हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, अध्यक्ष पद के दावेदार अपनी पार्टी के नेताओं से संपर्क कर टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। यह चुनावी समर अब काफी दिलचस्प होने वाला है।

नगर पंचायत का इतिहास

Bhanupratappur Nagar Panchayat Election 2025 : भानुप्रतापपुर नगर पंचायत का गठन 2003 में हुआ था। पहले वर्ष (2003-2004) में वर्तमान सरपंच को नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद से अब तक कुल चार बार नगर पंचायत चुनाव हो चुके हैं, जिनमें से दो बार कांग्रेस और दो बार भाजपा ने जीत हासिल की है।

भाजपा के प्रमुख दावेदार

भारतीय जनता पार्टी के दावेदारों की सूची में कई प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल राठौर, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरोत्तम चौहान, अरविंद जैन, श्रीमती मनीषा साहू, रत्नेश सिंह और युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजा पाण्डेय प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। ये सभी दावेदार अपनी पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं।

कांग्रेस के दावेदार

Bhanupratappur Nagar Panchayat Election 2025 : कांग्रेस पार्टी की ओर से भी कई दावेदार मैदान में हैं। पूर्व पार्षद भगवती गजेंद्र का नाम कांग्रेस से लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा, वर्तमान पार्षद पंकज वाधवानी भी कांग्रेस से मजबूत दावेदार बनकर उभर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के अंदर भी अब यह सवाल उठने लगा है कि कौन पार्टी के अध्यक्ष पद पर काबिज होगा।

दोनों पार्टियों के बीच शिकायतों का दौर

चुनाव के नजदीक आते ही दोनों प्रमुख पार्टियों में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला तेज हो गया है। पिछले चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए क्रॉस वोटिंग का मामला भी उठ चुका है, जबकि विधानसभा चुनाव में पार्टी के घोषित उम्मीदवारों को हराने के आरोप भी अब तूल पकड़ने लगे हैं। यह आरोप-प्रत्यारोप का दौर चुनावी माहौल को और भी गरमा सकता है।

Read Also: CG Nikay Election Candidate List: इंतज़ार ख़त्म!.. कल आएगी भाजपा-कांग्रेस की पहली लिस्ट, पर महापौर के नाम पर अटक गया मामला

Bhanupratappur Nagar Panchayat Election 2025 : अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों में भानुप्रतापपुर नगर पंचायत की सीट पर किसे जनता चुनेगी और कौन पार्टी का नेतृत्व करेगा। दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच की कड़ी प्रतिस्पर्धा इस चुनाव को और भी रोमांचक बना देगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Bhanupratappur Nagar Panchayat Election 2025, A large number of contenders from BJP and Congress

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm