CG Vidhasabha Chunav 2023: ‘भाजपा को यहां के हित से मतलब नही है’ जानें भूपेश बघेल ने बीजेपी को ऐसा क्यों कहा
CG Vidhasabha Chunav 2023: 'भाजपा को यहां के हित से मतलब नही है' जानें भूपेश बघेल ने बीजेपी को ऐसा क्यों कहा
Bharose Ka Sammeln
मुंगेली। CG Vidhasabha Chunav 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुंगेली पहुंचे जहां पर उन्होंने मुंगेली और लोरमी के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा,उन्होंने आम सभा को संबोधित करते हुए अपने सरकार में हुए कामों को गिनाया और कहा कि हम अब तक चार घोषणाएं चुनाव के लिए कर चुके है लेकिन भाजपा अभी तक एक भी घोषणा नही कर पाई है।
CG Vidhasabha Chunav 2023 हमारी सरकार बनी तो हम वादा के अनुसार तुरन्त किसानों का कर्जा माफ किया है, वही मोदी सरकार ने किसानों को छोड़ अडानी अम्बानी का खर्चा माफ किया। इससे साफ होता है कि किसकी नियत सही है, मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जो काम हुआ है उससे लोग प्रभावित है चाहे वो कोई भी वर्ग हो और हमे लोगों का समर्थन मिल रहा है।

Facebook


