शह मात The Big Debate: ‘5 बीवी..25 बच्चे’, UCC, बयान.. घमासान! विरोध में उतरे मुस्लिम संगठन, क्या यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड को लेकर प्रदेश में मचता रहेगा विवाद?
UCC in MP: UCC यानी यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड एमपी में जल्द लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आम लोगों से राय मांगी है।
UCC in MP/Image Credit: IBC24.in
- UCC यानी यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड एमपी में जल्द लागू किया जाएगा।
- इंदौर में बीते दिनों इसका विरोध मुस्लिम संगठनोंने किया भी है।
- मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आम लोगों से राय मांगी है।
UCC in MP: भोपाल: UCC यानी यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड एमपी में जल्द लागू किया जाएगा। इसके लिए आए दिन रायशुमारी हो रही है। इंदौर में बीते दिनों इसका विरोध मुस्लिम संगठनोंने किया भी है।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी एक वीडियो ज़ारी करके आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी राय ज़रूर इस बारे में सार्वजनिक करें। भाजपा के एक MLA ने लेकिन इसे एक विवाद सरीखा बना दिया है। उन्होंने बड़ी तल्ख़ टिप्पणी इस पर करते हुए कहा कि मुस्लिमों की बढ़ती आबादी रोकने के लिए UCC ज़रूरी है। (UCC in MP) उन्होंने कौम के लिए बने विवाह कानूनों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पांच बीबियाँ और पच्चीस बच्चों वाले चलन को रोकना ज़रूरी है।
UCC in MP: भाजपा विधायक के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि समाज में नफरत फैलाना ही भाजपा का काम है। (UCC in MP) वो कभी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर बात नहीं करते, उनके बयान सिर्फ समाज को बांटने वाले ही आते हैं।
सियासी आरोप-प्रत्यारोप इतर सवाल ये उठता है कि UCC कोई मुसलमानों के खिलाफ आने वाला कानून तो है ही नहीं? फिर क्यूं भाजपा के सीनियर MLA ऐसा भड़काऊ बयान दे रहे हैं? सवाल ये भी कि क्या रामेश्वर शर्मा का 5 बीबी 25 बच्चे वाले बयान को जायज ठहराया जा सकता है?
इन्हे भी पढ़ें:-
- Chhatarpur Live In Partner Murder: सनकी आशिक का खूनी खेल, लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाया, सामने आया खौफनाक वीडियो
- Bilaspur NSUI Protest-Lathi-charge News: विधायक देवेंद्र यादव सहित कई एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ बोले पुलिस पर भी करवाएंगे FIR, गरमाई सियासत
- Prayagraj Murder Case News: प्रयागराज हत्याकांड का हुआ खुलासा, इस वजह से बेटे ने दिया था वारदात को अंजाम, फिर बेटे को दोस्त ने उतारा मौत के घाट

Facebook


