Prayagraj Murder Case News: प्रयागराज हत्याकांड का हुआ खुलासा, इस वजह से बेटे ने दिया था वारदात को अंजाम, फिर बेटे को दोस्त ने उतारा मौत के घाट

Prayagraj Murder Case News: पुलिस ने प्रयागराज शहर के साउथ मलाका इलाके में हुई चार लोगों की हत्या की गुत्थी सुलझाने का बुधवार को दावा किया।

Prayagraj Murder Case News: प्रयागराज हत्याकांड का हुआ खुलासा, इस वजह से बेटे ने दिया था वारदात को अंजाम, फिर बेटे को दोस्त ने उतारा मौत के घाट

Prayagraj Murder Case News/Image Credit: AI

Modified Date: June 3, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: June 3, 2026 9:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की मिली लाश।
  • पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी।
  • पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Prayagraj Murder Case News: प्रयागराज: उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज शहर के साउथ मलाका इलाके में हुई चार लोगों की हत्या की गुत्थी सुलझाने का बुधवार को दावा किया। पुलिस ने कहा कि अभिषेक नामक व्यक्ति ने संपत्ति के लिए अपने मां-बाप और बहन की हत्या की, जिसके बाद धन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में उसके दोस्त ने उसे जान से मार दिया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को साउथ मलाका के एक मकान से वीरेंद्र वैश्य (70), उनकी पत्नी अनिता (65) और बेटी मीनाक्षी (45) के शव बरामद हुए थे। उन्होंने बताया कि मकान के नीचे एक दुकान से वैश्य के बेटे अभिषेक का शव भी मिला था। (Prayagraj Murder Case News) कुमार के मुताबिक, पुलिस ने मामले के सिलसिले में अभिषेक के दोस्त सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो ग्राम सोना और करीब 360 ग्राम चांदी बरामद की है।

कैसे रची गई साजिश

Prayagraj Murder Case News: पुलिस आयुक्त कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि अभिषेक ने सनी को घर बुलाया और उसके साथ अपने मां-बाप एवं बहन की हत्या की साजिश रची, क्योंकि वैश्य ने उसे (अभिषेक) संपत्ति से बेदखल कर दिया था। कुमार के अनुसार, अभिषेक ने सनी के साथ मिलकर 31 मई की शाम को अपने मां-बाप और बहन की हत्या कर दी। (Prayagraj Murder Case News) उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों धन के बंटवारे के लिए नीचे दुकान में आए, जहां उनके बीच विवाद हुआ।

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त  कुमार ने बताया कि झगड़े के दौरान सनी ने अभिषेक की हत्या कर दी और उसका शव दुकान में छोडकर वहां ताला लगाकर भाग गया। (Prayagraj Murder Case News) उन्होंने बताया कि सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से दो ग्राम सोना तथा करीब 360 ग्राम चांदी बरामद हुआ है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.