ICC T20 World Cup 2026 Harmanpreet Kaur: वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर ने खोला राज, बताया प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, जानिए पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup 2026 Harmanpreet Kaur: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम की अंतिम एकादश लगभग तय हो चुकी है।

ICC T20 World Cup 2026 Harmanpreet Kaur: वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर ने खोला राज, बताया प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, जानिए पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup 2026 Harmanpreet Kaur /Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 3, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: June 3, 2026 1:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम की अंतिम एकादश लगभग तय हो चुकी है
  • विश्व कप से पहले होने वाले दो अभ्यास मैचों में नए संयोजनों और खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है
  • भारत अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में खेलेगा

ICC T20 World Cup 2026 Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई तक होगा। इस वर्ल्ड कप में 12 टीमें हिस्सा लेंगी औरइंग्लैंड और वेल्स इस वैश्विक आयोजन की मेजबानी करेंगे। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुकाबले से पहले टीम के चयन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनकी टीम महिला टी20 विश्व कप में अपनी अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट है तथा वह इससे पहले दो अभ्यास मैच का उपयोग कुछ और संयोजन आजमाने तथा राधा यादव और भारती फुलमाली जैसी खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए करेगा।

भारत महिला टी20 विश्व कप का पहला खिताब जीतने के लंबे इंतजार को खत्म करने की उम्मीद से इंग्लैंड पहुंचा है लेकिन वह मेजबान इंग्लैंड से तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 2-1 से हार गया, जिससे आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले उसकी तैयारियों को झटका लगा हैं।

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हम अपनी अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं। मुझे लगता है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। विश्व कप से पहले हमें दो अभ्यास मैच खेलने हैं जिनमें हम अन्य संयोजनों को आजमाने के बारे में सोच सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राधा तो टीम में हैं ही। उसने डब्ल्यूपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और वह भी पूरी तरह से तैयार है। उसके अलावा भारती फुलमाली ने भी मध्य क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि हम अभ्यास मैचों में उन्हें पर्याप्त मौका देंगे।’’

 

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल

  • 14 जून 2026: भारत बनाम पाकिस्तान, बर्मिंघम
  • 17 जून 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, लीड्स
  • 21 जून 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, मैनचेस्टर
  • 25 जून 2026: भारत बनाम बांग्लादेश, मैनचेस्टर
  • 28 जून 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लंदन (लॉर्ड्स)

 

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

 

विश्व कप में खेलने वाली टीमें हैं: इंग्लैंड (मेजबान), ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड। इसमें 6-6 लोगों के दो समूह होंगे।

  • समूह ए: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका
  • समूह बी: इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज

देखें आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल

12 जून, 2026:

बर्मिंघम में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का मैच — रात 11 बजे

13 जून, 2026:

मैनचेस्टर में स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड का मैच — दोपहर 3 बजे

मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच — रात 11 बजे

साउथेम्प्टन में वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड का मैच — रात 11 बजे

14 जून, 2026

बर्मिंघम में बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स — दोपहर 3 बजे

बर्मिंघम में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच — शाम 7 बजे

16 जून, 2026

साउथेम्प्टन में न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका का मैच — शाम 7 बजे

साउथेम्प्टन में इंग्लैंड बनाम आयरलैंड का मैच — रात 11 बजे

17 जून, 2026

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, लीड्स में — दोपहर 3 बजे

लीड्स में भारत बनाम नीदरलैंड्स का मैच — शाम 7 बजे

बर्मिंघम में दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान — रात 11 बजे

18 जून, 2026

लीड्स में वेस्ट इंडीज बनाम स्कॉटलैंड का मैच — रात 11 बजे

19 जून, 2026

साउथेम्प्टन में न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड का मैच — रात 11 बजे

20 जून, 2026

साउथेम्प्टन में ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स का मैच — दोपहर 3 बजे

साउथेम्प्टन में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश का मैच — शाम 7 बजे

लीड्स में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड का मैच — रात 11 बजे

21 जून, 2026

ब्रिस्टल में वेस्ट इंडीज बनाम श्रीलंका का मैच — दोपहर 3 बजे

मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत — शाम 7 बजे

23 जून, 2026

ब्रिस्टल में न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड का मैच — दोपहर 3 बजे

ब्रिस्टल में श्रीलंका बनाम आयरलैंड — शाम 7 बजे

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, लीड्स में — रात 11 बजे

24 जून, 2026

लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज का मैच — रात 11 बजे

25 जून, 2026

मैनचेस्टर में भारत बनाम बांग्लादेश का मैच — शाम 7 बजे

ब्रिस्टल में दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स — रात 11 बजे

26 जून, 2026

मैनचेस्टर में श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड — रात 11 बजे

27 जून, 2026

ब्रिस्टल में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स — दोपहर 3 बजे

ब्रिस्टल में वेस्ट इंडीज बनाम आयरलैंड — शाम 7 बजे

लंदन के ओवल में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड का मैच — रात 11 बजे

28 जून, 2026

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश का मैच लॉर्ड्स, लंदन में दोपहर 3 बजे होगा।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स, लंदन में – शाम 7 बजे

30 जून, 2026

ग्रुप ए के विजेता बनाम ग्रुप बी के उपविजेता: पहला सेमीफाइनल मैच लंदन के ओवल में शाम 7 बजे खेला जाएगा।

2 जुलाई, 2026

ग्रुप बी के विजेता बनाम ग्रुप ए के उपविजेता: लंदन के ओवल में दूसरा सेमीफाइनल — रात 11 बजे

5 जुलाई, 2026

लंदन के लॉर्ड्स में फाइनल मैच – शाम 7 बजे

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.