Stepfather Rape Daughter Bilaspur : नाबालिग बेटी हुई 8 महीने की प्रेग्नेंट, अस्पताल में खुली सौतेले पिता की दरिंदगी की पोल, हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे आप

बिलासपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सौतेले पिता पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के आठ महीने की गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Stepfather Rape Daughter Bilaspur : नाबालिग बेटी हुई 8 महीने की प्रेग्नेंट, अस्पताल में खुली सौतेले पिता की दरिंदगी की पोल, हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे आप

Stepfather Rape Daughter Bilaspur/ Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: February 12, 2026 / 06:41 pm IST
Published Date: February 12, 2026 6:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप।
  • छात्रावास में रह रही पीड़िता आठ महीने की गर्भवती पाई गई।
  • फरार आरोपी को शिवरीनारायण से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

बिलासपुर: Stepfather Rape Daughter Bilaspur  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और नाबालिग 8 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दुष्कर्म के बाद आठ महीने की थी प्रेग्नेंट मिली

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। Bilaspur Crime News, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। इस पूरे मामले में पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच शुरू की लेकिन आरोपी को भनक लगते ही वह फरार हो गया।

शिवरीनारायण से किया गया गिरफ्तार

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को शिवरीनारायण से गिरफ्तार किया गया। ual-abuse-indiaपुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.