Lok Sabha Chunav 2024: दूसरे चरण के मतदान के बाद बढ़ी बीजेपी की टेंशन, आज मुख्यालय में बुलाई अहम बैठक, इस मुद्दे को लेकर होगी चर्चा

Ads

Lok Sabha Chunav 2024: दूसरे चरण के मतदान के बाद बढ़ी बीजेपी की टेंशन, आज मुख्यालय में बुलाई अहम बैठक, इस मुद्दे को लेकर होगी चर्चा

  •  
  • Publish Date - April 28, 2024 / 09:25 AM IST,
    Updated On - April 28, 2024 / 09:27 AM IST

MP Lok Sabha Chunav 2024

भोपाल: MP Lok Sabha Chunav 2024 दूसरे चरण के देश के 13 राज्यों के 88 लोकसभा सीटों की वोटिंग खत्म हो गई है। जिसके बाद अब 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होने जा रहा है। बात करें मध्यप्रदेश की जो यहां तीसरे चरण में 9 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। देश में हुए दो चरणों के मतदान में वोटिंग प्रतिशत को लकर बीजेपी गंभीर दिखाई दे रही है। दो राउंड के चुनाव में वोट कम पड़ने से बीजेपी चिंता में है।

Read More: Janjgir News: 3 युवकों के साथ मिलकर 2 महिलाएं कर रही थी ऐसा काम, सूचना मिलते ही पुलिस ने दबोचा, जानें क्या है मामला 

MP Lok Sabha Chunav 2024 इसी बीच आज रविवार को मध्यप्रदेश में बीजेपी की अहम बैठक होने जा रही है। इसमें तीसरे राउंड में होने वाले चुनाव पर मंथन और चिंतन किया जाएगा। फिर चर्चा कम मतदान पर होगी। साथ ही तीसरे चरण में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय शामिल होंगे।

Read More: शुक्र गोचर से मई की शुरुआत से ही बनेंगे करोड़पति बनने के योग, पलटेगी इन राशि वालों की तकदीर, काम काज में मिलेगी तरक्की

आपको बता दें कि देश में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं मध्यप्रदेश में भी दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। जिसके बाद अब तीसरे चरण में मध्यप्रदेश के 9 सीटों पर मतदान होना है। बता दें कि तीसरे चरण का मतदान 7 मई को 12 राज्यों की 94 सीटों पर होगा।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो