Outsource Employees Salary Hike: रक्षाबंधन से पहले इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात, राज्य सरकार ने बढ़ाया मानदेय, अब खाते में आएंगे इतने हजार रुपए

Ads

Outsource Employees Salary Hike: रक्षाबंधन से पहले इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात, राज्य सरकार ने बढ़ाया मानदेय, अब खाते में आएंगे इतने हजार रुपए

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 12:20 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 12:21 PM IST

Outsource Employees Salary Hike | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
  • मानदेय में जुलाई से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  • राज्य सरकार ने बढ़ाया मानदेय

लखनऊ: Outsource Employees Salary Hike राज्य परिवहन निगम में काम करने वाले आउटसोर्स कार्मिकों को रक्षाबंधन से पहले बड़ी सौगात मिली है। राज्य सरकार ने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों (Outsource Employees Salary Increase) के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। सरकार ने मानदेय में जुलाई से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सरकार के इस फैसले का सीधा लाभ परिवहन निगम में काम करने वाले 310 आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा। इनमें 249 कंप्यूटर ऑपरेटर, 35 लेखाकार कम टैली ऑपरेटर और 26 प्रोग्रामर शामिल हैं।

पांच प्रतिशत मिलेगा मानदेय

Outsource Employees Salary Hike परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि निर्धारित व्यवस्था के तहत आउटसोर्स कार्मिकों के मानदेय में जुलाई से 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। परिवहन निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में हर साल कुल 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान है. यह बढ़ोतरी दो चरणों में की जाती है। जनवरी में 5 प्रतिशत और जुलाई में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है।

लेखाकार कम टैली ऑपरेटरों का भी बढ़ा मानदेय

आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले का लाभ परिवहन निगम में कार्यरत 35 लेखाकार कम टैली ऑपरेटर को भी मिलेगा। बताया जा रहा है कि वरिष्ठता के आधार पर इन लोगों का मानदेय बढ़ाया गया है। बढ़ोतरी के बाद इस श्रेणी के कर्मचारियों को करीब 20 हजार से 26 हजार रुपये तक मानदेय मिलेगा।

साल में दो बार बढ़ता है मानदेय

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आउटसोर्स कार्मिकों के मानदेय में सालाना 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान है। इसके तहत जनवरी में 5 प्रतिशत और जुलाई में 5 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है। इस व्यवस्था का उद्देश्य कर्मचारियों को नियमित अंतराल पर आर्थिक लाभ देना और उनके काम के प्रति प्रोत्साहन बढ़ाना है।

इन्हें भी पढ़ें:-

कितने कर्मचारियों को लाभ मिलेगा?

कुल 310 आउटसोर्स कार्मिकों को।

मानदेय में कितनी बढ़ोतरी की गई है?

जुलाई से 5 प्रतिशत।

लेखाकार कम टैली ऑपरेटरों का मानदेय कितना हुआ?

लगभग 20 हजार से 26 हजार रुपये।