भारत के लंच तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 116 रन

Ads

भारत के लंच तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 116 रन

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 12:20 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 12:20 PM IST

गॉल, 18 अगस्त (भाषा) भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन मंगलवार को यहां लंच तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 116 रन बनाए।

भारत ने अपनी पहली में 462 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका 284 रन ही बना पाया था। इस तरह से पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल करने वाले भारत की कुल बढ़त 294 रन हो गई है।

लंच के समय ऋषभ पंत 21 और ध्रुव जुरेल पांच रन पर खेल रहे थे। भारत ने सुबह अपनी दूसरी पारी शुरू की तथा पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल (00), केएल राहुल (35), कप्तान शुभमन गिल (आठ) और देवदत्त पडिक्कल (44) के विकेट गंवाए।

श्रीलंका की तरफ से प्रभात जयसूर्या ने दो जबकि असिता फर्नांडो और केशारा नुवांता ने एक एक विकेट लिया है।

भाषा

पंत

पंत