बीजेपी के वरिष्ठ नेता राज्य निर्वाचन आयोग से करेंगे शिकायत, जानें क्या है कारण
बीजेपी के वरिष्ठ नेता राज्य निर्वाचन आयोग से करेंगे शिकायत, जानें क्या है कारण! CG Vidhansabha Chunav 2023
BJP Leaders MP Visit Today
रायपुर। CG Vidhansabha Chunav 2023 छत्तीसगढ़ में एक ओर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। वहीं दूसरी ओर मोहला मानपुर में हई बीजेपी नेता की हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। रायपुर सांसद सुनील सोनी, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और विधायक अजय चंद्राकर आज दोपहर तीन बजे निर्वाचन आयोग जाएंगे। मोहला मानपुर में हुई बीजेपी नेता की हत्या और टारगेट किलिंग अन्य मुद्दों को लेकर शिकायत करेंगे।
CG Vidhansabha Chunav 2023 आपको बता दें कि प्रदेश में चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है। इस दौरान कुछ दिन पहले मोहला मानपुर में एक बीजेपी नेता बीरजू तारम की हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावारों ने बीजेपी नेता के घर में घुसकर गोली से मौत के घाट उतार दिए थे।

Facebook


