CG BJP Candidate Final list: बीजेपी ने कसडोल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की जगह इस नए चेहरे पर जताया भरोसा, अब कांग्रेस को देंगे बड़ी चुनौती

CG BJP Candidate Final list: बीजेपी ने कसडोल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की जगह इस नए चेहरे पर जताया भरोसा, अब कांग्रेस को देंगे बड़ी चुनौती

CG BJP Candidate Final list: बीजेपी ने कसडोल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की जगह इस नए चेहरे पर जताया भरोसा, अब कांग्रेस को देंगे बड़ी चुनौती
Modified Date: October 25, 2023 / 02:24 pm IST
Published Date: October 25, 2023 2:23 pm IST

रायपुर। CG BJP Candidate Final list  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुके है। लेकिन बीजेपी ने हाल में बचे हुए चार सीटों पर आज अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, कसडोल से धनीराम धीवर, बेमेतरा से दीपेश साहू को टिकट दिया गया है।

Read More: आज बन रहा इन राशि वालों का शुभ संयोग, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, चमक जाएगी तकदीर… 

CG BJP Candidate Final list कसडोल विधानसभा की बात करें तो इस विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने नए चेहरे को मौका दिया है। जहां एक ओर कांग्रेस ने विधायक शकुंतला साहू की टिकट काट कर संदीप साहू पर भरोसा जताया है तो वहीं बीजेपी ने भी धनीराम धीवर को मौका दिया है। अब कसडोल विधानसभा में इस बार का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

Read More: Damoh News: कहीं हुआ पथराव तो कहीं चले लाठी डंडे और तलवार! दो युवक गंभीर रूप से घायल, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की बड़ी लापरवाही.. 

साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

आपको बता दें साल 2018 विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस ने शकुंतला साहू को टिकट दिया था तो वहीं भाजपा ने गौरी शंकर अग्रवाल पर भरोसा जताया था। 2018 के चुनाव कसडोल विधानसभा चुनाव से कांग्रेस की शकुंतला साहू 121422 वोट मिले थे, तो वहीं भाजपा के गौरी शंकर अग्रवाल को 73004 वोट मिले थे।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।