प्रदेश कार्यालय में भाजपा की बैठक शुरू, सरकार से रखी जाएगी व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग

Ads

छत्तीसगढ़ में भाजपा की आज बैठक हो रही है, प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में यह बैठक जारी है, बैठक में राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद हैं।

  •  
  • Publish Date - September 18, 2021 / 01:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की आज बैठक हो रही है, प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में यह बैठक जारी है, बैठक में राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद हैं। इनके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय समेत BJP के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यहां अलग अलग कई बैठकें होना है।

ये भी पढ़ें: पुस्तक विमोचन का खेद नहीं, उस पार्टी से कोई संक्रमित नहीं हुआ : शास्त्री

फिलहाल BJP व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक हो रही है, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हो रही इस बैठक में व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की भी मांग होगी, निर्णय के बाद राज्य सरकार के सामने यह मांग रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस से कम नहीं विराट कोहली की भाभी, फिटनेस का रखती हैं ख्याल, देखें तस्वीरें